फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Sangat paid homage to the martyrdom of Guru Maharaj and bowed their heads at the Guru's feet.

Panipat News: संगत ने गुरु महाराज की शहादत को किया नमन, गुरु चरणों में नवाया शीश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The Sangat paid homage to the martyrdom of Guru Maharaj and bowed their heads at the Guru's feet.
अंबाला। संगत ने गुरु महाराज की शहादत को नमन करते हुए गुरु चरणों में शीश नवाया। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के शहीदी पर्व पर निकाले गए महान नगर कीर्तन में शहीदी गाथा का वर्णन कीर्तन व नाम सिमरण के माध्यम से किया गया। संगत ने बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारे लगाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। छोटे बच्चों सहित युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं ने नगर कीर्तन में उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब से हुआ आरंभ
छावनी के गोबिंद नगर स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा से दोपहर एक बजे नगर कीर्तन आरंभ हुआ। नगर कीर्तन पांच प्यारों की में निकाला गया। गुरुद्वारा साहिब से पूरे आदर-सत्कार के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को फूलों से सजी पालकी में सुशोभित किया गया।
विज्ञापन


बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
नगर कीर्तन के दौरान स्कूली बच्चों ने बैंड पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भक्ति से ओत-प्रोत धुनों पर बच्चों ने नगर कीर्तन के पूरे मार्ग में जोश भरा, वहीं फौजी बैंड ने भी अलग-अलग भक्ति धुनों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। पूरे मार्ग को फूलों से सुशोभित किया गया और संगत ने भी इसमें पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में हुआ स्वागत
नगर कीर्तन का गली-मोहल्लों व चौराहों सहित प्रमुख बाजार में भी स्वागत किया गया। स्थानीय निवासियों सहित दुकानदारों और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने नगर कीर्तन के दौरान संगत के बीच मिष्ठान प्रसाद सहित अन्य खाद्य व पेय पदार्थों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed