पानीपत। सनौली रोड संजय चौक से बबैल नाके तक 12 से 16 फीट चौड़ा किया जाएगा। करीब 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 2.12 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बिजली निगम खंभों को शिफ्ट करेगा। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी ने मंगलवार को स्थानीय पार्षदों के साथ परियोजना का शिलान्यास किया। विधायक विज ने कहा कि सनौली रोड के चौड़ीकरण के बाद इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी।
आवागमन में राहगीरों के समय की बचत होगी। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन में पानीपत में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई परियोजनाओं पर निरंतर कार्य चल रहा है। इनमें कई पूरी हो चुकी हैं जबकि कुछ पर कार्य जारी है। जीटी रोड के चौड़ीकरण का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि पानीपत निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। विधायक विज के सतत सहयोग से पानीपत का कायाकल्प हो रहा है और पानीपत शहर में नित नई परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। इस मौके पर उत्तरी शहर मंडलाध्यक्ष हिमांशु कटारिया, दक्षिण शहरी मंडलाध्यक्ष चेतन तनेजा, पार्षद कमल अरोड़ा, अमित नारंग, नवल जिंदल, अंजना प्रीतम गुर्जर, रॉकी गहलोत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित पंडित, प्राण रत्नाकर, तरसेम गर्ग व दर्शनलाल वधवा मौजूद रहे।