फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The rising water level of Yamuna again raised the concern of farmers

Panipat: यमुना के बढ़ते जलस्तर ने फिर बढ़ाई किसानों की चिंता, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा 287827 क्यूसेक पानी

Sun, 07 Aug 2022 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 05:01 AM IST
सार

यमुना में छोड़े गए पानी के शनिवार को सनौली यमुना नदी तक पहुंचने पर जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद दोपहर बाद 4 बजे जलस्तर 229. 80 मीटर पर पहुंच गया। यहां से चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का बिंदु 231.500 मीटर पर है।

विज्ञापन
The rising water level of Yamuna again raised the concern of farmers
सनौली। यमुना नदी का जल स्तर में हुई बढोत्तरी, चेतावनी स्तर के नजदीक बहती यमुना । - फोटो : Panipat

विस्तार

पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 287827 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इसके कारण यमुना नदी चेतावनी बिंदु से करीब डेढ़ मीटर नीचे बह रही है। इससे एक बार फिर खादर के किसानों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। वहीं, जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मानसूनी वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले तीन दिनों तक यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा था, जिस कारण यमुना पुल के निकट कटाव होने से घाट पर स्थित मंदिर में पानी घुस गया था। इसी बीच बैराज पर पानी का दबाव कम होने के कारण जलस्तर घट गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 37457 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किए जाने के साथ ही ब्रिज पर सूचकांक पर जलस्तर 229.68 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया था। यमुना में छोड़े गए पानी के शनिवार को सनौली यमुना नदी तक पहुंचने पर जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद दोपहर बाद 4 बजे जलस्तर 229. 80 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का बिंदु 231.500 मीटर पर है। वहीं, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण एक बार फिर से खादर के किसानों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि, क्षेत्र में नुकसान की कोई सूचना नहीं है। क्षेत्र में बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के साथ ही कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।


ड्रेनेज विभाग के अभियंता आशु कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे यमुना नदी में 26828 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। अगले 24 घंटे के अंदर पानी के सनौली यमुना तक पहुंचने की संभावना है। इससे किसानों और ग्रामीणों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed