{"_id":"68990bcde50c956cf1073b75","slug":"the-rape-victim-had-given-birth-to-a-baby-girl-her-grandmother-had-thrown-her-in-the-bushes-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141782-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया था बच्ची को जन्म, नानी ने फेंका था झाड़ियों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया था बच्ची को जन्म, नानी ने फेंका था झाड़ियों में
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कैथल के राजौंद थाना क्षेत्र में झाड़ियों में मिले नवजात शिशु के शव के मामले के तार पानीपत से जुड़े हैं।
मतलौडा थाना क्षेत्र की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने नानी के घर पर बच्ची को जन्म दिया था जिसके बाद नानी ने नवजात के शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने नानी से पूछताछ की तो इस घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने किशोरी को कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, किशोरी के पिता ने मतलौडा थाने में पड़ोस में रहने वाले एक शादीशुदा युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। 6 अगस्त को कैथल के राजौंद क्षेत्र में झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच करते हुए पुलिस झाड़ियों में बच्ची का शव फेंकने वाली महिला तक पहुंच गई।
पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी 17 साल की नातिन ने बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद पुलिस ने किशोरी से भी बात की और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी ने बताया कि वह 5 अगस्त को नानी के घर पर आई थी। पेट में दर्द होने के बाद नानी ने उसका प्रसव कराया था। राजौंद पुलिस ने किशोरी की नानी को आरोपी बनाया है। मामले का खुलासा होने के बाद किशोरी के पिता ने मतलौडा थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
उनका कहना है कि अक्टूबर 2024 में पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर वह बार-बार दुष्कर्म करता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई थी। लेकिन, उन्हें इसका पता नहीं चला। मतलौडा थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।