फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The rain showed the state of the system to the departments

बारिश ने दिखाया विभागों को व्यवस्था का हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The rain showed the state of the system to the departments
ानीपत। जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने भरे पानी से गुजरती हुई कार। - फोटो : Panipat
एक बार फिर से बारिश ने निगम के विकास कार्यों के साथ सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रखी दी। सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक झमाझम बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। शहर के सभी नाले, नालियां, सड़कें तक बरसाती पानी में डूब चुकी हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से चली बारिश ने इतना पानी बरसा कि शहर के कई एरिया में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए और चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दिया। इससे शहर के सभी मुख्य रास्तों व गली मोहल्ले की सड़कें, सीवर नालियां व ड्रेन तक ऑवरफ्लो हो गए। सभी अंडरपास जाम हो गए। दिन भर जीटी रोड समेत अन्य मुख्य मार्गों पर यातायात तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बरसाती पानी की शिकायतों का सैलाब निगम व जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचना शुरू हो चुका है। लोगों ने इस परेशानी को सोशल मीडिया पर भी जमकर उछाला है। जलभराव से परेशान कॉलोनी के लोगों ने जनप्रतिनिधियों को तंज कसने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की निकासी को दुरुस्त व इसकी सफाई करवाने के लिए निगम ने नाला गैंग के 150 कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। मानसून के सीजन से दो महीने पहले ही काम शुरू कर दिया था। लेकिन शहर की जाम निकासी को बहाल नहीं किया जा सका। मानसून की पहली बारिश से निगम की उड़ी धज्जियों को देखते हुए निगम ने अपने पक्के झाड़ू वाले सफाई कर्मचारियों को भी निकासी पर लगा दिया, लेकिन निगम की ये कोशिश भी नाकामयाब रही।
अमरूत योजना की खुली पोल
शहर के आउटर वार्डों में अमरूत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की भी पोल खुल गई। वार्ड 16 के विकास नगर की बात हो या वार्ड 13 के उझा रोड की। हर जगह सीवरों के लिए उखाड़ी गई गलियों में पानी भर चुका है। मेन उझा रोड तक टूट चुका है। वार्ड नंबर 22 और 23 में भी अमरूत के काम की वजह से लोगों को बड़े बड़े गड्ढों में पानी भरने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पानी में फंसे वाहन, धक्के मारकर निकालना मजबूरी
जीटी रोड पर संजय चौक, सनौली रोड, खादी आश्रम के सामने, गोहना रोड और संजय चौक के बीच का क्षेत्र, संजय चौक से रेलवे रोड तक बरसाती पानी भर चुका है। एसडी कॉलेज, आईबी कॉलेज के गेट के बाहर भी चार फीट पानी जमा हो गया। आने जाने वाले वाहन पानी में फंसे रहे। पानी में बड़े वाहनों के जाने से इनकी लहरों ने कई बाइक सवारों तक को पानी में गिरा दिया। इनके वाहन ज्यादा पानी भरने से बंद हो गए, जिससे इनको धक्के मारकर ही इन्हें पानी से बाहर निकालना पड़ा।

यहां भरा ज्यादा पानी
पालिका बाजार, मेन बाजार, इंसार बाजार में पानी दो से तीन फीट तक जमा हो गया। इसके अलावा उझा रोड, अनाज मंडी का रास्ता, सनौली रोड, कृष्णपुरा बाजार, जाटल रोड फ्लाईओवर के नीचे, बरसत रोड, गोहाना रोड पर भी लोगों को पानी में गड्ढे न दिखने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के मुख्य अंडर पासों में से सेक्टर 6, असंध रोड के नीचे, गोहाना रोड के नीचे व एनएफएल टॉउनशिप के अंडर पास में 7 से 9 फीट तक पानी भर चुका है।

पानीपत। बस स्टैंड पर दोपहर 12 बजे तक भरा रहा पानी।

पानीपत। बस स्टैंड पर दोपहर 12 बजे तक भरा रहा पानी।- फोटो : Panipat

पानीपत। एसडी कॉलेज के सामने जीटी रोड पर भरा एक से दो फुट पानी व लगा हुआ रोड पर लंबा जाम।

पानीपत। एसडी कॉलेज के सामने जीटी रोड पर भरा एक से दो फुट पानी व लगा हुआ रोड पर लंबा जाम।- फोटो : Panipat

पानीपत। इंसार बाजार में पानी भरने के कारण ज्यादा दर दुकाने 12 बजे तक रही बंद, पानी में से निकलता हुआ

पानीपत। इंसार बाजार में पानी भरने के कारण ज्यादा दर दुकाने 12 बजे तक रही बंद, पानी में से निकलता हुआ - फोटो : Panipat

पानीपत। बारिश के दौरान पानीपत टोल टैक्स बाइक पर छाता लेकर गुजरता बाइक सवार।

पानीपत। बारिश के दौरान पानीपत टोल टैक्स बाइक पर छाता लेकर गुजरता बाइक सवार।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed