फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The plots of scheme number 24 of the city improvement board, which have been resumed for 15 years, will now be restored

15 साल से रिज्यूम पड़े नगर सुधार मंडल की स्कीम नंबर 24 के प्लाट अब होंगे बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
The plots of scheme number 24 of the city improvement board, which have been resumed for 15 years, will now be restored
पानीपत। वार्ड नंबर 10 के सनौली रोड से सटे एरिया में सब्जी मंडी के पास पिछले 15 साल से रिज्यूम किए गए नगर सुधार मंडल की स्कीम नंबर 24 के प्लॉट अब बहाल होने जा रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को निगम अधिकारियों और प्लाट धारकों की बैठक होनी तय थी। जिसमें इन प्लाटों का रिकॉर्ड और रिपोर्ट पर चर्चा की जानी थी लेकिन अफसरों की व्यस्तता के चलते बैठक नहीं हो पाई। अब सोमवार को बैठक का समय निर्धारित किया गया है। अगर सरकार इन प्लॉटों को बहाल करती है तो धारकों से कॉमर्शियल चार्ज लिया जाएगा, जोकि करीब 50 लाख रुपये बनता है। वहीं, धारकों को इन प्लॉटों की खरीद फरोख्त करने की शक्ति भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

उधर, इसका बीड़ा अब प्लॉट धारकों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी उठाया है। प्लॉटों को बहाल करने के लिए ये प्लॉट धारक निगम आयुक्त से भी मिल चुके हैं। आयुक्त से आश्वासन भी मिला कि अगर सरकार नियमानुसार इनकी बहाली के निर्देश देती है तो इनको बहाल किया जाएगा। इसके लिए आयुक्त ने क्षेत्रीय कराधान अधिकारी की ड्यूटी भी लगाई है।
विज्ञापन

ये है मामला:
वार्ड नंबर 10 के पार्षद रविंद्र भाटिया ने बताया कि नगर सुधार मंडल ने 1975 में नई सब्जी मंडी विकास योजना की स्कीम नंबर 24 बनाई थी। इसके तहत शहर में 322 कॉमर्शियल और 73 रिहायशी प्लाटों का प्रावधान किया गया। करीब 15 साल पहले वर्ष 2007 में इन 73 रिहायशी प्लाटों में से 18 प्लॉटों को कॉमर्शियल गतिविधियां मिलने के कारण जब्त कर लिया गया था। इसके बाद जनवरी 2008 में सीएम घोषणा में इन सभी प्लाटों में कमर्शियल गतिविधियों की मंजूरी मिली। प्लॉट धारकों ने अगस्त 2019 में सरकार को पत्रचार किया। जिसमें विभाग की ओर से भी प्रस्ताव रखा गया कि अगर इनको मंजूरी मिलती है तो उनसे कॉमर्शियल चार्ज के तौर पर करीब 50 लाख रुपये की राशि वसूली जाएगी। लेकिन अब तक इन प्लॉटों को बहाल नहीं किया जा सका है। अब फिर से इनको बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त से मिला है आश्वासन : पार्षद
शहरवासियों की इस समस्या को हल कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर निगम आयुक्त से भी मिले थे। जिसके बाद आयुक्त ने उक्त प्रकरण के समाधान का आश्वासन देकर इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय कराधान अधिकारी को दी है। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी ने निगम के रिकॉर्ड रूम से नगर सुधार मंडल की स्कीम नंबर 24 की फाइल मंगा ली है। शुक्रवार सुबह दस बजे प्लॉट धारकों से बैठक भी होनी थी लेकिन व्यस्त होने के कारण अब सोमवार को बैठक होगी। जिसमें इन प्लॉटों की बहाली की स्थिति स्पष्ट होगी।
- रवींद्र भाटिया, पार्षद, वार्ड नंबर दस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed