फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The pipeline has become dilapidated... dirty water is coming into 36 colonies.

Panipat News: पाइपलाइन हो चुकी जर्जर... 36 कॉलाेनियों में आ रहा गंदा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The pipeline has become dilapidated... dirty water is coming into 36 colonies.
पानीपत। शहर की करीब तीन दर्जन कॉलोनियों में पुरानी पेयजल पाइपलाइन 35 से 40 साल होने पर जर्जर हो चुकी हैं। ऐसे में घरों में दूषित पेयजल आ रहा है। इन सबके चलते पीने वाला पानी जहर के समान बन रहा है।
विज्ञापन

जिले में पिछले साल जून से अक्तूबर तक पांच महीने 15 लोगों की जान जा चुकी हैं।इनमें बड़ा कारण दूषित पेयजल सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल के नमूने लेकर जांच भी कराई थी। इसके साथ कनेक्शन की जांच करने पर करीब 50 स्थानों पर दूषित पानी की सप्लाई पकड़ में आई थी। जिम्मेदार विभागों ने उस समय कई दावे भी किए थे, लेकिन आज तीन महीने बाद भी स्थिति में व्यापक स्तर पर सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शहर में पेयजल सप्लाई की जिम्मेदारी नगर निगम के पास है। जन स्वास्थ्य विभाग की एक विंग नगर निगम के अंतर्गत काम कर रही है। शहर में कच्चा कैंप, शिवनगर, देशराज कॉलोनी व मॉडल टाउन में समेत करीब तीन दर्जन कॉलोनियों में पेयजल पाइपलाइन जर्जर हो चुकी हैं। ऐसे में पेयजल सप्लाई में परेशानी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले चार साल में 1.27 लाख नमूने पानी के लिए हैं। इनमें से 34992 नमूने फेल आए हैं। देशराज कॉलोनी, काबड़ी रोड, भाटिया कॉलोनी, बतरा कॉलोनी, गोपाल कॉलोनी, कुलदीप नगर व अर्जुन नगर में सबसे अधिक दूषित पानी आ रहा है। इससे डायरिया जैसी बीमारी तक फेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed