फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The only son died in a road accident, three miscreants in a car robbed the family members coming to collect the dead body

सड़क हादसे में हुई इकलौते बेटे की मौत, शव लेने आ रहे परिजनों से कैराना में कार सवार तीन बदमाशों ने की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
The only son died in a road accident, three miscreants in a car robbed the family members coming to collect the dead body
पानीपत। बसंत। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
छाजपुर के पास वीरवार रात आठ बजे सड़क हादसे में यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन रात को ही पानीपत के लिए रवाना हो गए। कैराना से तीन किलोमीटर दूर चलते ही दो गाड़ियों ने परिवार को घेर लिया और रुकवाया। उन पर रॉड से हमला कर 20 हजार रुपये लूट लिए। परिजन रात तीन बजे पानीपत पहुंचे और सामान्य अस्पताल में अपना इलाज कराया और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के दक्षिण कृष्णा पुरी निवासी आदित्य शर्मा ने बताया कि वे ज्योतिषी हैं। उनका 21 वर्षीय इकलौता बेटा बसंत शर्मा वीरवार की दोपहर दो बजे अपने दोस्त मयंक के साथ स्कूटी से पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी निवासी अपनी बुआ के घर रवाना हुआ था। जब वह रात आठ बजे गांव छाजपुर के पास पहुंचे तो सामने से एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कूटी चला रहे दोस्त मयंक कच्चे पर जा गिरा। जबकि पीछे बैठा बेटा सड़क पर गिरा। जिसके ऊपर से कार का पहिया उतर गया। मयंक ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मयंक ने रात करीब 11 बजे फोन कर उन्हें हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

वे आनन फानन में पानीपत के लिए रवाना हो गए। गाड़ी में उनके साथ साढ़ू मुकुल, छोटा भाई शिशिर, मामा जनार्दन और पड़ोसी संजय था। जब वह कैराना के पास पहुंचे तो पीछे से कार चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, लेकिन उन्होंने कार नहीं रोकी। कुछ दूरी पर चलते ही दो कारों ने उन्हें घेर लिया। सामने वाली गाड़ी से दो और पीछे वाली गाड़ी से एक बदमाश उतरकर आए और गालीगलौज करने लगे। वह, मुकुल और शिशिर तीनों गाड़ी से नीचे उतरे तो बदमाशों ने सिर पर रॉड से हमला कर दिया। मुकुल की जेब से 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे बेटे की मौत हो गई है, हमें जाने दो... मिन्नतें करता रहा पिता
मृतक के पिता ने बदमाशों से हाथ जोड़कर मिन्नतें की। उन्हें बेटे की मौत की जानकारी तक दी, लेकिन वे लगातार उन पर रॉड से हमला करते रहे। गनीमत रही कि जर्नादन की जेब में रखे 14 हजार रुपये उनके हाथ नहीं लगे।

दो थानों की पुलिस कर रही कार्रवाई
सड़क हादसे में हुई मौत की कार्रवाई पानीपत के सनौली थाना पुलिस ने की। शुक्रवार को सनौली थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिवार के साथ हुई लूट की शिकायत कैराना के कोतवाली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

पानीपत।  घायल मृतक के पिता आदित्य, घायल मुकुल व रशिशर साथ हुई लूट के बारे में जानकारी देते हुए।

पानीपत। घायल मृतक के पिता आदित्य, घायल मुकुल व रशिशर साथ हुई लूट के बारे में जानकारी देते हुए।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed