फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The mobile was snatched from the young man who went to see Ramlila, then went and rained bricks

रामलीला देखने गए युवक से छीना मोबाइल, फिर जाकर बरसाईं ईंटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The mobile was snatched from the young man who went to see Ramlila, then went and rained bricks
नूरपुर में रामलीला देखने गए युवक से तीन बदमाशों ने मारपीट कर पहले फोन छीना और उसके बाद देर रात ढाई बजे घर पर ईंटें बरसा दीं। हमले में तीन सदस्य घायल हो गए। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी सागर ने बताया कि वह अपने मामा राममेहर निवासी डाडौला के पास पांच साल से रह रहा है। सात अक्तूबर को रात 10 बजे अपने ममेरे भाई आशू व सन्नी के साथ गांव नूरपुर मुगलान में रामलीला देखने के लिए गए थे। इसी बीच बबलू, अमित और चार अन्य युवक आए। उन्होंने उसे साइड में बुलाया। वह गया तो सभी आरोपी हथियार लिए हुए थे। उन्होंने गाली-गलौज शुुरू की, उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका फोन छीन लिया। वह डर कर अपने ममेरे भाई के साथ घर पर आ गया। उसने मामा का आपबीती बताई, जिसके बाद वह सो गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि रात ढाई बजे बबलू, अमित, सन्नी और तीन चार अन्य व्यक्ति घर पर आए। सभी हाथों में हथियार लिए हुए थे। आरोपियों ने पहले दरवाजे पर ईंटें बरसाईं। नाना जयभगवान ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। उनके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉयल 112 पर कॉल की तो भाग गए आरोपी
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने डॉयल 112 पर कॉल की और उपरोक्त वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उन्होंने सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया और पुलिस को शिकायत दी।
आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कमलजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed