फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The miscreants sitting as a ride robbed the auto from the driver

सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक से ऑटो लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The miscreants sitting as a ride robbed the auto from the driver
पानीपत। पीड़ित ऑटो चालक रामफल। - फोटो : Panipat
पानीपत। जीटी रोड स्थित सिंगला होटल से गांव काबड़ी जाने के लिए सवारी बनकर बैठे पांच युवकों ने चालक पर नशीला स्प्रे छिड़कर कर ऑटो लूट लिया। बदमाशों ने टीडीआई पुल पर वारदात अंजाम दी। चालक ने होश आने पर खुद को सड़क पर पड़ा पाया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल के गांव अलीपुर खालसा निवासी ऑटो चालक रामफल ने बताया कि वह पानीपत से करनाल के बीच ऑटो चलाता है। वीरवार रात करीब 9 बजे उसने कोहंड से गांव सिवाह के लिए सवारी बैठाई। उन्हें छोड़ने के बाद वह गोहाना मोड़ पर आया। वहां से पेट्रोल पंप पर जाने के लिए निकला था, तभी सिंगला होटल के पास पांच युवकों ने ऑटो रुकवाया और 250 रुपये में काबड़ी जाने के लिए गाड़ी बुक कर ली। टीडीआई सिटी के पास युवकों ने लघु शंका जाने की बात कहकर ऑटो रुकवा लिया। एक युवक नीचे उतरा और दूसरे ने उस पर नशीले स्प्रे कर दिया। जब उठा तो वह सड़क पर पड़ा था और ऑटो वहां पर नहीं था।
विज्ञापन

होश आने पर पैदल पहुंचा टोल प्लाजा, पुलिस को दी सूचना
रामफल ने बताया कि बदमाश शराब के नशे में धुत थे। बदमाशों ने जेब से 900 रुपये और फोन नहीं लिया। होश आने पर पैदल पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचा और वहां तैनात पुलिस को सूचना दी। भाई को फोन करके बुलाया। इसके बाद वह घर पहुंचा। रामफल ने बताया कि वह भाई को लेकर मॉडल टाउन थाने पहुंचा। मॉडल टाउन पुलिस ने थाना क्षेत्र न होने की वजह से उसे सेक्टर 13-17 थाने भेज दिया। थाने की पुलिस को वह साथ लेकर घटना स्थल पर गया तो सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद घटनास्थल का पता लगाया और पुराना औद्योगिक थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम जुटी हुई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, एसएचओ, पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed