फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The mason died after falling from the roof of the house under construction

Panipat News: निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मिस्त्री की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
The mason died after falling from the roof of the house under construction
पानीपत। सेक्टर-24 स्थित टीडीआई में एक निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर एक पत्थर मिस्त्री की मौत हो गई। वीरवार सुबह करीब छह बजे लोगों ने देखा तो पुलिस कंट्रोल रूप में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर जिले के मिश्रीपुर गांव निवासी धर्मपाल (37) पिछले 10 साल से पानीपत में रहता था। वह हाल में सेक्टर 24 स्थित टीडीआई में एक निर्माणाधीन मकान में पहली मंजिल पर रहता था। वह पत्थर मिस्त्री था। बुधवार को काम करने के बाद सभी मजदूर घर चले गए थे। धर्मपाल उसी मकान में था। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में वह पहली मंजिल से नीचे गिर गया। सुबह छह बजे स्थानीय लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। धर्मपाल की दो बेटियां साक्षी और मीनू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed