फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The married woman was thrown out of the house for not having an abortion

गर्भपात न कराने और रुपयों की डिमांड पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The married woman was thrown out of the house for not having an abortion
तहसील कैंप में एक विवाहिता को ससुराल पक्ष ने धक्के मारकर व घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। पीड़िता ने पति, ससुर, जेठ, जेठानी और दो ननंदो के खिलाफ तहसील कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील कैंप निवासी कोमल ने बताया कि उसकी शादी को दो वर्ष हो गए हैं। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते लगे। उसके साथ गाली गलौज करते, विरोध करने पर मारपीट करते। पीड़िता ने बताया कि उसकी डेढ़ वर्ष की बेटी है। वह ससुराल पक्ष से परेशान होकर दो माह से अपने मायके में रह रही है। बृहस्पतिवार को अपनी मां व भाभी के साथ ससुुराल गई थी। वह सीढ़ियों पर चढ़ने लगी तो उन्होंने सीढ़ियों से घसीटते हुए उसे नीचे उतार दिया और धक्के मारकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि उस पर डंडों से हमला किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर गर्भपात कराने और मायके से रुपये लाने का दबाव बना रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed