फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The market started smelling of Ghevar even before Teej

Panipat News: तीज से पहले ही घेवर की खुशबू से महकने लगा बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
The market started smelling of Ghevar even before Teej
पानीपत। तीज का त्योहार अभी कुछ दिन दूर है लेकिन शहर का बाजार अभी से घेवर की मिठास और खुशबू से सराबोर हो गया है। गोहाना रोड, मॉडल टाउन और संजय चौक जैसी जगहों पर मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। घेवर इस समय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली मिठाइयों में शामिल हो गया है। इसकी अलग-अलग किस्में ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन




गोहाना रोड स्थित एक मिष्ठान भंडार के संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि तीज के आसपास घेवर की मांग बढ़ जाती है लेकिन इस बार लोग पहले से ही खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग अब स्वाद और गुणवत्ता दोनों के प्रति जागरूक हो गए हैं। कोई केवल स्वाद के लिए घेवर खरीदता है तो कोई दिखावे और भेंट स्वरूप महंगे घेवर की मांग करता है। एक दिन में 50 से 60 किलो घेवर बिक जाता है। जैसे-जैसे तीज नजदीक आएगी बिक्री और बढ़ती चली जाएगी। बाजार में इस समय घेवर की कई किस्में उपलब्ध हैं। सामान्य घेवर जो डालडा या वनस्पति घी में तैयार किया जाता है। उसकी कीमत लगभग 200 रुपये प्रति किलोग्राम है। यह घेवर आम उपभोक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय है। वहीं दूसरी ओर जो ग्राहक गुणवत्ता और स्वाद के लिए अधिक खर्च करने को तैयार हैं। उनके लिए बाजार में केसर युक्त देशी घी से बना घेवर भी उपलब्ध है। जिसकी कीमत 550 रुपये प्रति किलोग्राम तक जाती है। इसमें ऊपर से खोया या मलाई की परत डाली जाती है। ड्राईफ्रूट से सजाया जाता है। यह घेवर उपहार देने और विशेष अवसरों के लिए खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन




इस बार सबसे अधिक मांग केसर युक्त घेवर की देखी जा रही है। यह घेवर स्वादिष्ट और शुद्ध होता है।



महिला संगीता शर्मा ने बताया कि तीज का त्योहार महिलाओं का खास पर्व है। ऐसे में घर में भी और मायके भेजने के लिए अच्छी गुणवत्ता का घेवर लेना जरूरी है। केसर वाला घेवर स्वाद में तो बढ़िया होता ही है। वहीं विकास नगर से आए ग्राहक राहुल गुप्ता ने बताया कि मैंने देशी घी वाला घेवर लिया है। कीमत थोड़ी ज्यादा है लेकिन जब त्योहार का मौका हो तो थोड़ा बेहतर चीज लेना बनता है। घेवर की बिक्री से यह साफ झलकता है कि बाजार में तीज की रौनक धीरे-धीरे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed