फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The mahapanchayat asked for compensation of Rs 50 thousand per acre for the crop destroyed in the flood.

Panipat News: महापंचायत ने बाढ़ में नष्ट फसल का मुआवजा 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मांगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
The mahapanchayat asked for compensation of Rs 50 thousand per acre for the crop destroyed in the flood.
सनौली। यमुना के आसपास के करीब 40 गांवों के किसानों की किसान महापंचायत रविवार को गांव सनौली खुर्द के मंदिर प्रांगण में हुई। महापंचायत की अध्यक्षता पत्थरगढ़ के बुजुर्ग किसान मौलवी हारुण ने की। इस दौरान किसानों ने बाढ़ में नष्ट फसल का मुआवजा 50 हजार रुपये प्रति एकड़ देने की सरकार से मांग की।
विज्ञापन

किसान महापंचायत में तीन प्रमुख मुद्दों यमुना से सटे सभी गांवों की शामलात की भूमि को मलकीयत में करने, यमुना का तटबंध टूटने से हजारों एकड़ बर्बाद हुई फसल की दो दिन में विशेष गिरदावरी करवाकर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने और गांव तामशाबाद के पास बने टोल टेक्स को फ्री कराने पर चर्चा की गई। वहीं महापंचायत में सभी गांवों के किसानों ने जातिवाद और पार्टी बाजी से ऊपर उठकर एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं किसान रतन सिंह रावल एडवोकेट ने कहा कि गांव राणा माजरा से लेकर हथवाला तक यमुना के आसपास के करीब 40 गांवों में शामलात की भूमि है और सरकार ने इस शामलात की भूमि को पंचायतों को देने का फैसला लिया गया, जबकि यमुना खादर की जमीन दूसरी शामलात वाली जमीन से अलग है। किसानों ने करीब तीन माह पहले सांसद संजय भाटिया को ज्ञापन सौंपा था और उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर शामलात वाली जमीन का समाधान करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सांसद संजय भाटिया और उपायुक्त वीरेंद्र दहिया से मिलकर अपनी मांग रखेगा लेकिन सरकार व प्रशासन ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो जिला मुख्यालय सहित बापौली तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसके उपरांत भी सरकार ने किसानों की कोई सुनवाई नहीं की तो लोकसभा व विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने का फैसला लिया जाएगा। बैठक को संजय त्यागी सरपंच सनौली खुर्द, नर सिंह रावल पूर्व सरपंच, किसान नेता चूहड़ सिंह रावल, रविंद्र रावल पूर्व सरपंच, राजदीप सरपंच रिशपुर, पप्पू पूर्व सरपंच, ऋषिपाल त्यागी पूर्व सरपंच, प्रदीप सरपंच रामडा आर, रविंद्र रावल पूर्व सरपंच, पप्पू रावल पूर्व सरपंच, ताहिर पूर्व सरपंच, रामकिसन व सोनू मिर्जापुर आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed