फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The king of javelin throw held Himani's hand

Panipat News: -जेवलिन थ्रो के बादशाह ने थामा हिमानी का हाथ, खंडरा गांव में बहू आने की खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
The king of javelin throw held Himani's hand
पानीपत। नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी उनकी शादी को लेकर एक ही बात कहती थी कि जब नीरज चाहेगा उसी दिन उसकी शादी कर देंगे। परिवार को उनकी शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है। सरोज देवी ने 2020 के बाद 2024 ओलंपिक में पदक जीतने के बाद भी बेटे के लिए बहू लाने को लेकर कोई जल्दबाजी न होने की बात कही थी। उनके घर में वह खुशी के पल भी आ गए। नीरज के हिमानी के साथ शादी के बंधन में बंधने पर खंडरा गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को पानीपत के खंडरा गांव में सतीश चोपड़ा और सरोज देवी के घर हुआ था। उनकी दो बहनें सविता चोपड़ा और संगीता चोपड़ा हैं। परिवार नीरज चोपड़ा की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा भी चला रहा था। नीरज चोपड़ा ने 2020 में टोक्यो ओलंपिक जीतने के बाद शादी की बात को टाल दिया था। वे फिर पेरिस ओलंपिक-2024 की तैयारी में लग गए। इसको लेकर कई देशों में अभ्यास किया। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता। उनकी मां सरोज देवी ने उस समय बताया था कि नीरज चोपड़ा की शादी उनकी मर्जी से की जाएगी। परिवार उनकी सहमति के बाद ही उनके रिश्ता करेगा। सरोज देवी और परिवार के सदस्य शादी में शामिल रहे और सभी सदस्यों ने अपनी रस्म पूरी की।
विज्ञापन


बाॅक्स

हर बार मनपसंद चूरमा बनाती है मां
नीरज की मां सरोज देवी अपने बेटे के खानपान पर बहुत ध्यान रखती थी। नीरज का मनपसंद देसी घी का चूरमा हर बार बनाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चूरमा भेंट किया था। नीरज अपने गांव में आकर देसी खाना खाता है। नीरज ने पिछले दिनों एक साक्षात्कार में बताया था कि देसी खाने से उसका वजन भी बढ़ जाता है। वह चाहकर भी मां के हाथ के खाने को नहीं छोड़ पाता। वह अभ्यास के दौरान वजन को कम कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स
मां ने कहा था चांदी भी सोने के बराबर
पेरिस ओलंपिक-2024 में नीरज चोपड़ा से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी। नीरज ने इसको लेकर मेहनत भी की थी लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। उनके समर्थकों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। नीरज की मां सरोज देवी ने कहा था कि हम बहुत खुश हैं। हमारे लिए चांदी भी सोने के बराबर है। जिसने सोना जीता है वह भी हमारे बेटे जैसा है।

बाॅक्स
नीरज सेना में हैं सूबेदार
नीरज चोपड़ा वर्तमान में भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर हैं। उनको 2016 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप और इसी वर्ष दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने पर सेना की राजपूताना राइफल्स में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) नायब सूबेदार के पद पर नियुक्ति दी थी। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनको सूबेदार की पदोन्नति दी थी।


बाॅक्स


जर्मन दिग्गज उवे हॉन 2017 से 2018 तक नीरज चोपड़ा के कोच थे। भारतीय भाला फेंक एथलीट ने साल 2019 से 2024 तक बायोमैकेनिक्स एक्सपर्ट डॉ. क्लॉस बार्टोनिएट्ज़ के साथ ट्रेनिंग की। साल 2025 से वह जैन जेलेजनी के साथ ट्रेनिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed