फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The industrial city became a witness to the life of Shri Ram Lala.

Panipat News: अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की साक्षी बनी औद्योगिक नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
The industrial city became a witness to the life of Shri Ram Lala.
पानीपत। अयोध्या में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की औद्योगिक नगरी गवाह बनी। श्रीराम की शोभायात्रा के बाद सोमवार को भी पूरा पानीपत राममय नजर आया। शहर समेत जिले में करीब 350 स्थानों पर अयोध्या से सीधा प्रसारण देखा। आम से लेकर खास इसका गवाह बने और राम के भजनों पर जमकर झूमे। सैकड़ों स्थानों पर भंडारे लगाए। कहीं पर लड्डू तो कहीं पर हलवा का प्रसाद बनाया गया। शाम के समय दिवाली जैसी रौनक रही। लोगों ने सामूहिक रूप से दीये लगाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। करीब तीन लाख दीये शहर में लगाए गए। अग्रवाल समाज के 19 संगठनों ने आगे आकर प्राचीन श्री देवी मंदिर में 51 हजार दीये लगाए। इसके अलावा जिले में कई स्थानों पर सामूहिक कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन



श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड द्वारा विभिन्न संगठनों को साथ लेकर श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा पर बरसत रोड स्थित यूएस टावर पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। सुप्रसिद्ध भजन गायक पवन गुंबर ने अपने भजनों से राममय वातावरण बना दिया। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने सीधा प्रसारण देखा और श्रीराम का पूजन किया। वे राम धुन पर झूम उठे। उइस अवसर पर प्रधान भीम सचदेवा, चंद्रशेखर शर्मा, विजय जैन, राजीव जैन, मुकेश टुटेजा, भूषण मदान, सुनील ग्रोवर, सुभाष गुलाटी व हरीश अरोड़ा मौजूद रहे
विज्ञापन


बॉक्स


टाउनशिप क्लब में मॉडल टाउन के लोगों ने देखा प्रसारण
मॉडल टाउन स्थित टाउनशिप क्लब में स्थानीय लोगों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा। पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज यहां शामिल हुए। उन्होंने सबकाे रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने की शुभकामनाएं दी। इसके बाद विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की। विधायक ने रामलाल चौक पर लड्डू बांटे और लंगर सेवा की। उन्होंने कहा कि 500 सालों के कठिन संघर्ष के बाद यह शुभ दिन मिला है। रामलाल चौक पर गायक जुबिन नौटीयाल ने बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए है...समेत कई भजनों की प्रस्तुति दी। यहां रामभक्तों को प्रसाद दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

प्राचीन देवी मंदिर में लगाए 51 हजार दीये
महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट और टीम हैल्पेज ऑर्फन्स समेत अग्रवाल समाज के 19 संगठनों ने आगे आकर सोमवार को प्राचीन श्री देवी मंदिर में 51 हजार दीये लगाए। इसके साथ यहां दिवाली की तरह आतिशबाजी की। बच्चों से लेकर बड़ों में उत्साह देखने वाला रहा। मन्न सिंगला ने बताया कि सभी संगठनों के सहयोग से दीये लगाए गए।



बॉक्स


बड़ी रंगोली और 2100 दीये लगाए
एसडी एजुकेशन सोसायटी के अंतर्गत एसडी विद्या मंदिर हुडा में श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिखाया गय। स्कूल में दिवाली जैसा माहौल रहा। विद्यालय के सभागार वेदांग में श्री सुंदरकांड पाठ किया। श्री एसडी एजुकेशन सोसायटी के सचिव नरेश गोयल, विद्यालय के चेयरमैन सतीश चंद्रा, वाइस चेयरमैन विकास कुमार, सचिव तुलसी सिंगला, प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने सबको शुभकामनाएं दी। स्कूल में विशाल रंगोली से जय श्रीराम लिखकर रंगोली और 2100 दीये प्रज्ज्वलित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed