फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The heat started increasing again, today the temperature can reach 44 again.

Panipat News: गर्मी फिर बढ़ने लगी, आज फिर 44 पर पहुंचा सकता तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
The heat started increasing again, today the temperature can reach 44 again.
पानीपत। ज्येष्ठ मास में गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। तापमान एक दिन में ही दो डिग्री बढ़कर 41 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार से तापमान फिर से बढ़ने की संभावना जताई है। तापमान 44 डिग्री पर पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा। ऐसे में दिन में जहां गर्मी, वहीं रात को उमस लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन

पिछले दो दिन में तेज हवा चलने पर गर्मी से कुछ राहत मिली थी। दो दिन में तापमान घटकर 39 डिग्री पर आ गया था। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। शुक्रवार को सुबह ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। दिन में तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के समय लोगों का बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया। शाम को पांच बजे तक तापमान लगातार तेज रहा। इसके बाद कुछ कम हुआ, लेकिन शाम के समय उमस ने लोगों को सबसे अधिक परेशान किया। गर्मी के चलते पंखे भी फेल हो गए। लोगों ने कूलर और एसी का सहारा लिया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि शनिवार को तापमान फिर से बढ़ना शुरू होगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच जाएगा। इसके बाद तीन दिन तक गर्मी लगातार पड़ेगी। फिर दो-दिन तीन एक या दो डिग्री तापमान कुछ कम हो सकता हैं।
विज्ञापन


आज शुरू होगा नौतपा
सूर्य 25 मई को 3:15 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद नौ दिन का नौतपा रहेगा। इसके साथ ही सूर्य देव आठ जून 1:04 बजे तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। इसी दिन सूर्य देव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। रोहिणी नक्षत्र में सूर्यदेव के प्रवेश के साथ ही नौतपा प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्येष्ठ मास की ग्रीष्म ऋतु नौतपा को अधिक गर्मी का संकेत माना जाता है। नौतपा शुक्ल पक्ष में आर्द्रा नक्षत्र से नौ नक्षत्रों तक यानी नौ दिनों तक रहता है। यह आवश्यक नहीं है कि नौतपा में अधिक गर्मी हो। आर्द्रा के नौ नक्षत्रों तक जो सबसे अधिक गर्मी प्राप्त करता है, बाद में सूर्य उस नक्षत्र में 15 दिनों तक रहता है और अच्छी वर्षा होती है। नौतपा की शुरुआत भी रोहिणी नक्षत्र से होगी। नौतपा में तेज हवा के साथ बवंडर और बारिश की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed