{"_id":"6913916b5b18c6416b0f3682","slug":"the-halla-bol-team-will-arrive-at-the-civil-hospital-officials-are-busy-rectifying-the-deficiencies-panipat-news-c-244-1-pnp1007-146933-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नागरिक अस्पताल में पहुंचेगी हल्ला बोल टीम, कमियां सुधारने में लगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नागरिक अस्पताल में पहुंचेगी हल्ला बोल टीम, कमियां सुधारने में लगे अधिकारी
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
- फोटो : रायबरेली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सामान की तलाशी लेती रेलवे पुलिस।
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय हल्ला-बोल टीम अगले सप्ताह जिला नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के लिए आएगी। टीम इस दौरान मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं व अन्य विषयों की जांच करेगी। टीम आने से पहले ही विभाग अस्पताल की खामियां छिपाने व रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने में जुट गया है। हाल ही में टीम ने सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में निरीक्षण किया था जिसमें खामियां पाने पर चिकित्सकों को फटकार लगाई थी। इसलिए चिकित्सकों ने स्वयं को बचाने के लिए रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने व साफ-सफाई समत हर प्रकार की व्यवस्था में सुधार करना शुरू कर दिया है।
हल्ला-बोल टीम के साथ ही सार्थक और मुस्कान-लक्ष्य टीमें अगले सप्ताह अस्पताल का दौरा कर सकती हैं जो प्रत्येक व्यवस्था का जायजा लेंगी। अस्पताल की साफ-सफाई, ओपीडी में चिकित्सकों की उपस्थिति, मरीजों के बैठने, आने-जाने की व्यवस्था, दवा व प्रत्येक चीज के रिकाॅर्ड की जांच की जाएगी। इमरजेंसी वार्ड की सुव्यवस्था की भी जांच की जा सकती है।
अस्पताल में प्रत्येक व्यवस्था को बनाकर रखा जा रहा है। टीमें निरीक्षण के लिए आती रहती हैं। अस्पताल का रिकॉर्ड व प्रत्येक व्यवस्था सुव्यवस्थित है।
- डॉ. श्यामलाल, एमएस पानीपत