फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The glory of the Guru was sung in temples and ashrams.

Panipat News: मंदिरों और आश्रमों में गाई गुरु की महिमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The glory of the Guru was sung in temples and ashrams.
भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति पानीपत ने देवी मंदिर गुरु पू​र्णिमा पर कार्यक्रम में उप​स्थ - फोटो : samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। औद्योगिक नगरी में गुरु पूर्णिमा बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाओं में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों, आश्रमों और सेवाकेंद्रों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरु भक्तों ने अपने-अपने गुरुओं के श्रीचरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और विश्व शांति तथा मानव कल्याण की प्रार्थना की। दुख भंजन दरबार, पतंजलि योग समिति, ब्रह्माकुमारीज और साईं मंदिर में विशेष कार्यक्रम किए गए।

दुख भंजन दरबार में गुरु महिमा का बखान
तहसील कैंप स्थित दुख भंजन दरबार में आयोजित कार्यक्रम में महाराज आनंद प्रकाश ने श्रद्धालुओं का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। गुरु के मार्गदर्शन से ही मनुष्य का जीवन सफल और सार्थक बनता है। इस अवसर पर संगत ने भजनों का गायन किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वरुण आहूजा, अनमोल आहूजा, धीरज आहूजा, हेमंत विरमानी, पंकज तनेजा, पवन अरोड़ा, संजय कोचर, डॉ. अतुल गर्ग, अजय तनेजा, नरेश मोंगिया, भगत कृष्ण लाल जी, गिरीश कोचर, प्रेम तलवार और अमित सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति ने योग से निरोगी रहने का दिया संदेश
भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति द्वारा देवी मंदिर के हॉल में हवन यज्ञ व योग शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी डॉ. शेष पाल सिंह ने कहा कि प्रतिदिन योग करने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है, जिससे बीमारी पर होने वाले खर्च को विकास कार्यों में लगाया जा सकता है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। सीनियर एडवोकेट रमेश सैनी ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर रामपाल शर्मा, महेंद्र कत्याल, सुभाष धमीजा, तरसेम सिंह, रामनिवास गोयल, सुभाष बजाज, राजवीर, जितेंद्र जुनेजा, सुल्तान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्माकुमारीज़ में परमात्मा स्मृति व श्रेष्ठ संकल्प
सेक्टर-25 स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र में बीके अंजना बहन के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं ने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से परमपिता परमात्मा शिव को सद्गुरु मानकर उनके बताए श्रेष्ठ मार्ग पर चलने और जीवन में पवित्रता, शांति व दिव्य गुणों को धारण करने का संकल्प लिया। इसके साथ सरला बहन से आशीर्वाद लिया।

श्री प्रेम मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से किया गुरु पूजा
श्री प्रेम मंदिर (लैय्या) में बुधवार को गुरु पूजा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही मंदिर प्रांगण में गुरु दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पानीपत, आगरा, दिल्ली, कानपुर, बहादुरगढ़ और दूजाना समेत विभिन्न स्थानों से सेवक सपरिवार मंदिर पहुंचे। मंदिर में छोटे बच्चों द्वारा पूज्य गुरुदेव प्रथम की जीवन लीला का मनमोहक मंचन किया गया। कांता देवी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। शास्त्रों में वर्णित है कि स्वयं ईश्वर भी जब धरा पर अवतार लेते हैं, तो गुरु की आज्ञा के बिना कोई कार्य नहीं करते। गुरु केवल कोई व्यक्ति नहीं, अपितु एक दिव्य व्यक्तित्व का नाम है। प्रेम मंदिर (लैय्या) ट्रस्ट के सचिव चरण जीत ने सबका आभार जताया।


उझा रोड साईं मंदिर द्वारा निकाली गई भव्य पालकी
साईं बाबा मंदिर उझा रोड प्रबंधन द्वारा नरेश असीजा की अगुवाई में टीडीआई चांदनी बाग से भव्य साईं पालकी निकाली गई। जो विभिन्न श्रद्धालुओं के निवास स्थान से होते हुए साईं मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं।

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति पानीपत ने देवी मंदिर गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम में उपस्थ

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति पानीपत ने देवी मंदिर गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम में उपस्थ- फोटो : samvad

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति पानीपत ने देवी मंदिर गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम में उपस्थ

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति पानीपत ने देवी मंदिर गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम में उपस्थ- फोटो : samvad

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति पानीपत ने देवी मंदिर गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम में उपस्थ

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति पानीपत ने देवी मंदिर गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम में उपस्थ- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed