फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The girl who went to search for her brother fell into the canal

Panipat News: भाई को तलाशने गई युवती नहर में गिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
The girl who went to search for her brother fell into the canal
पानीपत। गढ़ी शिकंदरपुर गांव के पास मां के साथ छोटे भाई की तलाश में निकली युवती का पैर फिसल गया और वह दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई। मां ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। जब तक लोग नहर किनारे पहुंचे युवती बहकर डूब गई। लोगों ने युवती की काफी तलाश की और इसकी सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस अब गोताखोरों की मदद से युवती की नहर में तलाश कर रही है। युवती की मां ने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



शक्ति नगर निवासी कविता ने बताया कि वह एक बेटी शालू व बेटे सन्नी की मां है। सन्नी रविवार सुबह घर से खेलने के लिए बाहर गया था। वह दोपहर तक घर नहीं लौटा। उसने उसकी काफी तलाश की उसके दोस्तों से उसके बारे में पूछा लेकिन सन्नी का पता नहीं चला। वह अपनी बेटी शालू के साथ सन्नी को ढूंढते हुए नहर के किनारे गढ़ी सिकंदरपुर के पास पहुंची। यहां शालू का अचानक पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। शालू पानी में गिरने के बाद उसको दो बार दिखाई दी। उसने शोर मचाया तो यहां लोग एकत्रित हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते शालू आंखों से ओझल हो गई । लोगों ने शालू को काफी ढूंढा लेकिन उसका भेद नहीं लगा। उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन

वर्जन- पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि महिला की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। युवती की नहर में तलाश की जा रही है। गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed