फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The girl had a love marriage six months ago, dead body found hanging

Panipat News: छह माह पहले युवती ने किया था प्रेम विवाह, फंदे पर लटका मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
The girl had a love marriage six months ago, dead body found hanging
पानीपत। छह माह पहले एक युवती ने भादड़ गांव के युवक से प्रेम विवाह किया था। मंगलवार शाम को युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के मायके वालों ने पति व ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इसराना थाना पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति व उसके ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


झज्जर जिले के गांव दुजाना निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वो एक लड़का व एक लड़की का पिता था। उसका बेटा दिशांत है। उसकी बेटी नेहा ने छह माह पहले भादड़ गांव के प्रमोद से प्रेम विवाह किया था। उसकी साली कमला निवासी गन्नौर ने नेहा की शादी कराई थी। उनको इस शादी की भनक तक नहीं लगी। वो इससे खुश भी नहीं थे। उसको मंगलवार शाम को उसके मामा धर्मराज ने फोन कर बताया कि उसकी बेटी नेहा की मौत हो गई है। वो भादड़ गांव में पहुंचा। यहां आकर पता चला कि नेता का पति प्रमोद व उसका पिता धर्मबीर उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इससे परेशान होकर उसने जान दी है। नेहा की मौत के जिम्मेदार उसका पति प्रमोद व ससुर धर्मबीर है। अब पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed