{"_id":"68f147b47e444d6f430c070f","slug":"the-food-department-collected-ten-samples-of-sweets-panipat-news-c-244-1-pnp1007-145642-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खाद्य विभाग ने मिठाई के दस नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खाद्य विभाग ने मिठाई के दस नमूने भरे
Fri, 17 Oct 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वीरवार को लगातार दूसरे दिन शहर में मिठाई के नमूने लेकर जांच को भेजे। टीम ने तहसील कैंप, सनौली रोड, सब्जी मंडी से देशी घी, ड्राई फ्रूट, पनीर, दूध, गुलाब जामुन और मावा बर्फी के दस नमूने लिए हैं। वहीं बुधवार को उरलाना कला से चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। अब तक विभाग ने वीरवार समेत 30 नमूने ले चुका है।
खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी डॉ. बिरेंद्र यादव की देखरेख में टीम वीरवार को पानीपत में ही विभिन्न स्थानों से नमूने लिए। टीम ने यहां मिठाइयों की जांच शुरू की। टीम ने वीरवार को तहसील कैंप, सनौली रोड, सब्जी मंडी से गुलाब जामुन, मावा बर्फी, पनीर, ड्राई फ्रूट और देशी घी के दस नमूने लिए। इनको जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा है। विभाग ने अब समालखा से पांच, सनौली रोड के मावा भंडारों से 11, बुधवार को उरलाना कला से चार और वीरवार को दस खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने में 14 दिन का समय लगेगा।
विभाग द्वारा दिवाली से पहले ही खाद्य पदार्थों के नमूने लेने शुरू किए जा चुके हैं। मिलावटखोरों पर विभाग की निगरानी है। वीरवार को दस नमूने लिए गए हैं। यदि जांच में कोई भी नमूना फेल आता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. बिरेंद्र यादव, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी।