फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The fine for private hoardings and boards on shops should be waived off, the notice should be withdrawn

Panipat News: दुकानों पर लगे निजी होर्डिंग और बोर्ड का जुर्माना माफ हो, वापस कराएं नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
The fine for private hoardings and boards on shops should be waived off, the notice should be withdrawn
पानीपत। शहर के व्यापारी नगर निगम के होर्डिंग और बोर्ड के लिए लगाए गए जुर्माने को वापस लेने की मांग के लिए शहरी विधायक प्रमोद विज से मिले। करीब एक घंटे चली बैठक में हर विषय पर उन्होंने चर्चा की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने दुकानों पर लगे व्यक्तिगत बोर्ड पर भी जुर्माना लगाने को गलत ठहराया और इनको माफ कराने की मांग रखी। विधायक ने उनकी बात को ऊपर रखते हुए सीएम के सामने मामला रखने और इस विषय को विधानसभा में बिल के माध्यम से पास कराने का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि यह मामला अकेले पानीपत नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले विभिन्न बाजारों के प्रधान वीरवार को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज से उनके जीटी रोड स्थित कार्यालय में मिले। प्रधान दर्शनलाल वधवा और चेयरमैन अनिल मदान ने कहा कि नगर निगम ने शहर के दुकानदारों को गत दिनों बोर्ड और फ्लैक्स लगाने पर जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना वर्ष 2023 से अब तक लगाया है। दुकानदारों को दो से 20 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। इसके नोटिस दुकानदारों को दिए गए हैं। निगम का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस देना बेशक जायज हो लेकिन दुकानदारों को उनके व्यक्तिगत बोर्ड पर भी जुर्माना लगाना गलत है। वह भी तीन साल का जुर्माना जोड़ दिया गया। वे मेयर कोमल सैनी और निगम आयुक्त डाॅ. पंकज के साथ बैठक कर चुके हैं। उनको अब तक कोई रास्ता नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed