{"_id":"6a160daeea452d506809818c","slug":"the-excise-department-has-ordered-contractors-to-remove-contracts-from-school-premisesthe-excise-department-has-ordered-contractors-to-remove-contracts-from-school-premises-panipat-news-c-244-1-pnp1001-157925-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आबकारी विभाग ने ठेकेदारों को स्कूलों के दायरे से ठेके हटाने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आबकारी विभाग ने ठेकेदारों को स्कूलों के दायरे से ठेके हटाने के दिए आदेश
Wed, 27 May 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 27 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले में स्कूलों के नजदीक संचालित शराब के ठेकों पर आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने सभी आबकारी निरीक्षकों को आदेश जारी कर अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों के आसपास स्थित शराब के ठेकों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नियमों की अनदेखी मिलने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
शहर समेत जिले में 10 से ज्यादा स्कूलों के आसपास शराब के ठेके संचालित होने की शिकायतें सामने आई हैं। कई स्थानों पर निर्धारित दूरी के नियमों की अनदेखी होने के आरोप लगे हैं। हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों में स्कूलों के पास ठेकों पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया था और उन्हें हटाने की मांग उठाई थी।
ढिंडार गांव के सरकारी स्कूल के पास नहर की ओर शराब का ठेका संचालित होने की बात सामने आई है। इसी प्रकार छाजपुर कलां स्थित आरोही मॉडल स्कूल के नजदीक भी शराब का ठेका होने की शिकायत है। जीटी रोड स्थित लालबत्ती स्कूल के दोनों ओर ठेके संचालित होने की बात कही जा रही है। वहीं शहर में अमर भवन चौक क्षेत्र में तीन स्कूलों के बीच ठेका होने पर लोगों ने नाराजगी जताई थी। सोमवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में भी लोगों ने स्कूलों के पास से शराब के ठेके हटाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
निरीक्षकों को सौंपी गई जिम्मेदारी : आबकारी विभाग ने जिले के सभी जोन में निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों, मॉडल स्कूलों और छात्रावासों के आसपास स्थित शराब के ठेकों का भौतिक सत्यापन करेंगे। स्कूल और ठेके के बीच की दूरी सहित रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
शराब के ठेकों की बोली स्कूलों के नजदीक नहीं दी है। इसमें एक दूसरी तय की गई है। इसके बाद भी किसी ठेकेदार ने नियमों की अनदेखी की है तो उन पर कार्रवाई जाएगी। सभी निरीक्षक से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
-सार्थक कोहली, डीईटीसी, आबकारी।