{"_id":"68a4f16182f218baba0643c4","slug":"the-entire-cwc-committee-was-changed-the-orders-were-withdrawn-after-three-hours-panipat-news-c-244-1-pnp1012-142240-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीडब्ल्यूसी की पूरी कमेटी बदली, तीन घंटे बाद ही वापस हुए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीडब्ल्यूसी की पूरी कमेटी बदली, तीन घंटे बाद ही वापस हुए आदेश
विज्ञापन
-पानीपत में अधिवक्ता केदार दत्त को बनाया गया था समिति का अध्यक्ष
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। महिला एवं बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की पूरी कमेटी को बदल दिया गया। पुराने सदस्यों के स्थान पर नए सदस्यों को समिति में शामिल किया गया। लेकिन मात्र तीन घंटे के बाद ही सूची को वापस ले लिया गया। बताया जा रहा है कि सूची में कुछ जिले में वापस उन्हीं सदस्यों को शामिल कर लिया गया था, जबकि यह नियम विरुद्ध है। अब नए आदेश आने तक पहली समिति की काम करती रहेगी।
मंगलवार को शासन की ओर से जिला महिला एवं बाल कल्याण समिति के बदलाव की सूची जारी की गई। जिसमें पुराने सदस्यों के स्थान पर नए सदस्यों को तैनात कर दिया गया। पानीपत में समिति की चेयरपर्सन पदमा रानी, डॉ. मुकेश आर्य, अशोक कुमार और शिव शर्मा का कार्यकाल पुरा होने पर उनके स्थान पर नए सदस्यों को समिति में शामिल किया गया। अधिवक्ता केदार दत्त को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही उनके साथ चार सदस्यों को भी समिति में शामिल किया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही सूची को वापस ले लिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ जिलों में पुराने सदस्यों को फिर से समिति में शामिल कर दिया गया। जबकि जुवेनाइल जस्टि्स एक्ट प्रावधान है कि जो सदस्य एक बार समिति में रह चुके हैं उन्हें दोबारा नहीं रखा जाएगा। समिति की चेयरपर्सन पदमा रानी ने बताया कि लिस्ट को वापस ले लिया गया है। जिस कारण पुरानी समिति की कार्य करती रहेगी। उधर, नए अध्यक्ष अधिवक्ता केदार दत्त का कहना है कि उनके पास कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। वह बुधवार को कार्यभार संभालने जाएंगे।
--