फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The district's folk dance group will participate in the National Children's Color Festival.

Panipat News: राष्ट्रीय बाल रंग उत्सव में भाग लेगी जिले की लोक समूह नृत्य की टीम

Mon, 24 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 24 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The district's folk dance group will participate in the National Children's Color Festival.
पानीपत। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में समूह लोक नृत्य में विजेता रही पानीपत की टीम मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बाल रंग उत्सव में भाग लेगी। राष्ट्रीय बाल रग उत्सव का आयोजन पांच दिसंबर को किया जाएगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर नौवीं से 12वीं श्रेणी में समूह लोक नृत्य के विजेता रही पानीपत की टीम को निर्धारित शेड्यूल अनुसार भोपाल भेजने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा है कि विजेता के परिणाम के अनुसार आपके जिले की समूह लोक नृत्य की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीत ली है और वह पांच दिसंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव में भाग लेगी। निर्देशानुसार टीम के विद्यार्थी अपने साथियों के साथ भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव में भाग लेंगे। उत्सव के लिए टीम के साथ कम से कम दो महिला शिक्षक भी हों। आरक्षण और स्थानीय परिवहन, आई-कार्ड आदि सहित सभी व्यवस्थाएं जिला शिक्षा अधिकारी व स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा की जाएंगी।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव हर साल भोपाल में स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से मनाया जाता है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना और देश के विभिन्न क्षेत्रों के सांस्कृतिक मूल्यों और जीवन शैली के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर एक राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेती हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता 5 दिसंबर को भोपाल में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन



ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण का भी मिलेगा मौका
भोपाल में राष्ट्रीय बाल रंग उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने का भी सुनहरा मौका होगा। हालांकि इसके लिए यात्रा योजना की जानकारी मध्य प्रदेश के लोक शिक्षण निदेशालय को देनी होगी। प्रदेश की टीमें 4 दिसंबर को भोपाल पहुंचेगी। कार्यक्रम 5 दिसंबर को शाम लगभग 6 बजे समाप्त होगा। इसलिए वापसी की बुकिंग 6 दिसंबर के बाद करवानी होगी। यदि किसी प्रदेश की टीम 7 दिसंबर से आगे रुकने की योजना बनाती है तो मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक और अन्य दर्शनीय स्थलों के भ्रमण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed