फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The department has formed MERT, doctors will be deployed 24 hours

Panipat News: विभाग ने की एमईआरटी गठित चिकित्सक 24 घंटे रहेंगे तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The department has formed MERT, doctors will be deployed 24 hours
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर आपातकाल की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने एमईआरटी (मेडिकल इमरजेंसी रिस्पांस टीम) का गठन किया है। इसमें सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों को शामिल किया है।
विज्ञापन

वहीं युद्ध की स्थिति में चिकित्सा दलों और आपातकालीन इकाइयों की तैयारी, स्थानीय अस्पतालों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय, आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति और प्राथमिक चिकित्सा किट की व्यवस्था, रक्तदान और ट्रॉमा केयर सेंटर की स्थापना, स्वयंसेवकों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए प्रशिक्षण सत्र, एंबुलेंस के लिए ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय मलिक ने इसके लिए शुक्रवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों और आईएमए के सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में कुछ विषयों पर बारीकी से चर्चा की। अस्पताल में मेडिकल इमरजेंसी रिस्पांस टीम (एमईआरटी ) का गठन किया गया है। अस्पताल में सभी चिकित्सक राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति की सूची की जांच और मांग की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह और जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा।
आईएमए पानीपत, एनसी मेडिकल कॉलेज इसराना जरूरत के इस समय में जहां भी आवश्यकता होगी, वहां पर चिकित्सा सहायता और मानवीय सहायता प्रदान करके राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर कार्यकारी निकाय आईएमए पानीपत, एमएस एनसी मेडिकल कॉलेज, एमएस ईएसआई अस्पताल पानीपत, एमएस सिविल अस्पताल पानीपत, एसएमओ एसडीएच समालखा और ब्लड बैंक इंचार्ज जीएच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed