फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The cut-off point for entering the city on GT Road near Nangal Kheri will change, preparations underway near NFL

Panipat News: नांगल खेड़ी के पास जीटी रोड पर शहर में प्रवेश का कट बदलेगा, एनएफएल के पास तैयारी

Fri, 05 Jun 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The cut-off point for entering the city on GT Road near Nangal Kheri will change, preparations underway near NFL
जीटी रोड पर नांगल खेड़ी गांव का कट। संवाद - फोटो : 1
पानीपत। जीटी रोड की दिल्ली-करनाल लेन पर नांगल खेड़ी गांव के सामने स्थित शहर में प्रवेश का कट अब बदला जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इसकी जगह एनएफएल के पास नया कट विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारी भानू प्रताप सिंह के अनुसार, स्थानीय लोगों की मांग और सुरक्षा पहलुओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नए स्थान पर कट बनने से यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।
विज्ञापन


दिल्ली-करनाल लेन पर नांगल खेड़ी के पास अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाए जाने के बाद शहर की ओर उतरने वाले हिस्से में जगह काफी कम रह गई है। इससे वाहन चालकों को निर्णय लेने में कठिनाई हो रही है। कई बार चालक जल्दबाजी में या तो एलिवेटेड हाईवे पर आगे निकल जाते हैं या नीचे उतरने के प्रयास में सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकरा जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वही स्थान है जहां से वाहन शहर में प्रवेश करते हैं और साथ ही एलिवेटेड हाईवे पर चढ़ने का मार्ग भी शुरू होता है। ऐसे में यह प्वाइंट ट्रैफिक के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास निर्माण के बाद लगभग 100 मीटर का क्षेत्र ही सुरक्षित रूप से उपलब्ध रह गया है, जिससे वाहन चालकों को निर्णय लेने में परेशानी होती है। इसी को देखते हुए दो वर्ष पहले से ही कट को आगे स्थानांतरित करने की मांग की जा रही थी।

सुरक्षा के लिहाज से अहम बदलाव
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया था। प्रशासन ने एनएचएआई को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अधिकारियों के अनुसार एनएफएल के पास प्रस्तावित नया कट अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक साबित होगा।

नांगल खेड़ी के पास अंडरपास के कारण शहर की ओर कट के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस मुद्दे को रखा गया है और एनएचएआई को आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा गया है। एनएफएल के पास नया कट अधिक सुरक्षित विकल्प होगा। -डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed