फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The crushing session began, but none of the four ministers and two MLAs turned up.

Panipat News: पेराई सत्र शुरू, चार मंत्रियों और दो विधायक में कोई नहीं आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The crushing session began, but none of the four ministers and two MLAs turned up.
इसराना। सहकारी चीनी मिल का 69वां पेराई सत्र शुक्रवार को शुरू किया गया। मिल प्रबंधन और प्रशासन ने केंद्र व प्रदेश सरकार के चार मंत्रियों और दो विधायकों के समारोह में शामिल होने का दावा किया था। छह में से कोई भी समारोह में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मिल का शुभारंभ किया। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा उद्घाटन समारोह में ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने किसानों को इसकी शुभकामनाएं दी। वहीं इनेलो ने इसे किसानों की अनदेखी बताया है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा और शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा ने बटन दबाकर 69वें पेराई स्तर का शुभारंभ किया। शुगर मिल एमडी संदीप कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आधुनिकीकरण के बाद यह मिल हरियाणा की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक मिल बन चुकी है। एथेनॉल प्लांट लगने से किसानों के शीरा, उप-उत्पाद और अतिरिक्त उपज का सही उपयोग होगा और पूरे क्षेत्र में उद्योग, ऊर्जा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस वर्ष 66 लाख क्विंटल गन्ना पेराई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ 9.75 प्रतिशत रिकवरी का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि गन्ने का राज्य परामर्श मूल्य बढ़ाकर 415 व 408 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। जिससे किसानों को प्रति एकड़ चार से पांच हजार रुपये अधिक आय मिलेगी।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि मिल क्षेत्र के 31,931 एकड़ में इस बार लगभग 95 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन अपेक्षित है। मिल की 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन पेराई क्षमता पूरी तरह तैयार है।
किसानों को आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने के लिए नई किस्मों का बीज, टिश्यू कल्चर पौधे, कीटनाशकों पर छूट, जैविक परजीवी, कृषि यंत्र तथा बीज परिवहन पर अनुदान जैसी सुविधा दी जा रही हैं। एमडी संदीप कुमार ने बताया कि मिल यार्ड में रेस्ट हाउस, साफ शौचालय, पेयजल, बिजली, 10 रुपये में भोजन देने वाली अटल कैंटीन जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं। इस बार किसानों को पर्चियों की जगह एसएमएस के माध्यम से जानकारी भेजी जा रही है। जिससे प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बनेगी।

इनको किया सम्मानित : सिवाह के किसान जयकुमार, संजय बुड़शाम, उज्ज्वल (शिमला गुजरान), विजेंद्र हथवाला सेंटर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर तकनीकी सलाहकार यशवीर दलाल, धर्मपाल जागलान, सतबीर पांचाल, रंजीता कौशिक, सीडीआई विनय, सीडीओ कर्मवीर व विजय राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed