फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation caught construction work going on at 15 places and imposed a fine of Rs 75,000.

Panipat News: निगम ने 15 जगहों पर निर्माण कार्य करते पकड़ा, 75 हजार लगाया जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The corporation caught construction work going on at 15 places and imposed a fine of Rs 75,000.
निर्माण कार्य पर जांच करते नगर निगम की टीम। स्रोत : निगम
पानीपत। नगर निगम ने ग्रैप-4 के दौरान शहर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन निर्माण कार्यों काे पकड़ा। निगम ने 15 स्थानों पर इस तरह का निर्माण कार्य मिला, ऐसे में संबंधित लोगों पर करीब 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निगम ने सोमवार को ही 10 स्थानों पर निर्माण कार्य पकड़ा था। इन पर 44 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को जीटी रोड, सनौली रोड, गोहाना रोड, असंध रोड, मॉडल टाउन व अन्य क्षेत्रों में मौका मुआयना किया। यहां नियमों की अनदेखी कर भवन निर्माण कार्य किए जा रहे थे। निगम ने 15 भवनों के चालान काटे और उन पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि ग्रैप-4 के दौरान निर्माण कार्यों पर रोक लगाई है। बावजूद इसके कुछ लोग निर्माण कार्य कर रहे हैं। इन पर सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। नगर निगम कार्यालय से भवन प्लान या नक्शा पास कराकर ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। बिना स्वीकृति के निर्माण कार्य अवैध माना जाएगा। नगर निगम द्वारा हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के प्रावधानों के तहत आगामी की जाएगी। इसके अतिरिक्त ग्रैप-चार लागू होने पर सभी प्रकार के निर्माण कार्य और विध्वंस का तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed