फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The clue of Vivek flowing in the canal was not felt even on the second day

दूसरे दिन भी नहीं लगा नहर में बहे विवेक का सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The clue of Vivek flowing in the canal was not felt even on the second day
पानीपत। बत्रा कॉलोनी के पास दिल्ली पैरलल नहर में डूबे अंसार का शव तीसरे दिन मंगलवार को बरामद हो गया। गोहाना रोड के पास स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नहर से शव निकालकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां परिजनों ने शिनाख्त की। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोस्तों ने ही बेटे के साथ शरारत की। बेटा रस्सी पकड़कर नहर में कूदा था, लेकिन दोस्तों ने रस्सी काट दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले बत्रा कॉलोनी निवासी मुन्ना अंसारी का सबसे छोटा बेटा मोहम्मद अंसार अंसारी रविवार सुबह करीब 11 बजे दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। दोपहर तीन बजे तक घर नहीं लौटा तो घरवालों ने उसे फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। इसी बीच दामाद के मोबाइल पर कॉल आई कि बेटा नहर में बह गया है। दिल्ली पैरलल नहर पहुंचे, जहां किनारे पर अंसार के कपड़े मिले। इसके बाद से पुलिस, गोताखोर और परिजन मिलकर नहर में युवक की तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गोहाना रोड के पास नहर में शव मिला।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं लगा नहर में बहे विवेक का सुराग
इसराना। गांव सिवाह के पास यमुना लिंक नहर में बहे गांव डाहर के विवेक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। विवेक अपने दोस्त के जन्मदिन पर उसके साथ नहर में नहाने गया था। इसराना पुलिस परिजनों और गोताखोरों की मदद से नहर में विवेक की तलाश करा रही है। पुलिस ने सिंचाई विभाग से आग्रह कर नहर में पानी कम करवा दिया है। गांव मच्छरौली निवासी विवेक के चाचा नरेंद्र ने बताया कि उसका भतीजा विवेक पुत्र बिजेंद्र सोमवार को दोस्त बन्नू के साथ नहर में नहाने गया था। बन्नू का सोमवार को जन्मदिन था। विवेक, बन्नू और सुमित नहर में नहा रहे थे। इसी बीच बन्नू और सुमित पानी पीने के लिए नहर से निकल गए थे। उन्होंने वापस आकर देेखा तो विवेक नहर में दिखाई नहीं दिया। उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से उसकी तलाश की लेकिन अब तक उसका पता नहीं चला है। समाचार दिए जाने तक गोताखोर नहर की खाक छान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत। अब नहर में नहाने या कपड़े धोने वालों की खैर नहीं। जिला प्रशासन की ओर से दी गई चेतावनी के बाद भी लोग नहीं जागे हैं। इसके बाद जिला उपायुक्त ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसमें पुलिस पार्टी लगातार पेट्रोलिंग कर नहर में नहाने और कपड़े धोने वालों पर कार्रवाई करेगी। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से नहर, रजबाहों पर नहाने या कपड़े धोने पर धारा 144 लागू की गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से नहाने पर रोक लगाने के बाद भी कुछ नहरों में नहाते या कपड़े धोते नजर आ रहे हैं। इससे हर दिन नहरों में नहाने या कपड़े धोने वालों की डूबने की दुर्घटनाएं हो रही हैं। कहा कि अब नहर या रजबाहों में नहाने या कपड़े धोने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। पुलिस की ओर से नहरों, रजबाहों के आसपास लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed