फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The child who reached Panipat from Bathinda was introduced to the family

बठिंडा से पानीपत पहुंचा बच्चा परिजनों से मिलवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The child who reached Panipat from Bathinda was introduced to the family
पानीपत। पंजाब के बठिंडा से ट्रेन में बैठकर पानीपत पहुंचे आठ वर्षीय मासूम बच्चे को पानीपत आरपीएफ टीम ने परिजनों से मिलवाया। बच्चा शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़कर पानीपत पहुंच गया था। बच्चे के लापता होने की सूचना आरपीएफ के जवानों ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर उसे बरामद किया था।
विज्ञापन

आरपीएफ एसआई दीपक ने बताया कि वीरवार को अंबाला से दिल्ली की तरफ जाने वाली शान ए पंजाब ट्रेन में एक बच्चा लापता होने की सूचना मिली थी। इस पर उनकी टीम एक्टिव हो गई। ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंची तो बच्चे को उतार लिया गया। बच्चा नाम और पता नहीं बता पा रहा था। इसके बाद टीम ने बठिंडा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ टीम को इसकी सूचना दी। टीम ने अपने क्षेत्र में आने वाली सभी चौकियों में सूचना दी। फिर बठिंडा के पास ही पड़ने वाले रामपुर फूल चौकी से सूचना मिली कि एक बच्चा वहां से गायब हुआ है। वीडियो कॉल करके बच्चे को उनके परिजनों से मिलाया गया। इसी दौरान सीडब्ल्यूसी टीम को भी सूचना दे दी गई थी। शुक्रवार को माता पिता पानीपत पहुंचे और दस्तावेजों की जांच करने के बाद बच्चे को परिजनों के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed