फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The centre superintendents were sworn in to conduct the examination without cheating.

Panipat News: नकल रहित परीक्षा कराने की केंद्र अधीक्षकों को दिलाई शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The centre superintendents were sworn in to conduct the examination without cheating.
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर सोमवार को जीटी रोड स्थित एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित सामग्री वितरित की। सामग्री वितरण से पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें परीक्षा को नकल रहित और पारदर्शी के साथ कराने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि बिना पक्षपात के नियमों का पालन करें और दूसरों से भी करवाएं। किसी भी तरह का दबाव न मानें। कोई परेशानी है तो तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें। बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई हैं। ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की निगरानी व नकल रोकने के लिए जिले स्तर पर आठ उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में पेपर संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक कमरे में 24 परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। इन पर एक सुपरवाइजर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


25 को 12वीं का अंग्रेजी और 26 को 10वीं का गणित का पेपर
25 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों कक्षाओं के करीब 23,782 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक रहेगा। परीक्षा से पूर्व तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और प्रशासनिक स्तर पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। 25 फरवरी को 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। वहीं 10वीं कक्षा का 26 फरवरी को गणित विषय का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


परीक्षा की गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रत्येक परीक्षा दिवस पर सुबह 10:30 बजे प्रश्न-पत्रों के पैकेट वितरित किए जाएंगे। उपमंडल स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को वितरण के समय अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा की गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।


बॉक्स


प्रवेश पत्र का क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद मिलेगा प्रवेश
बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी परीक्षार्थिायों के प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड दिया गया है। पर्यवेक्षक मोबाइल से पहले कोड सत्यापित करेंगे, उसके बाद ही परीक्षार्थी अपने सीटिंग प्लान के अनुसार बैठ सकेंगे। स्केनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पर्यवेक्षकों को अपना मोबाइल केंद्र अधीक्षक के पास जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed