फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The car rammed into the shutter of a closed shop, crushing an old woman and a young man.

Panipat News: वृद्धा और युवक को रौंदते हुए बंद दुकान के शटर में घुसी कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
The car rammed into the shutter of a closed shop, crushing an old woman and a young man.
पानीपत। देवी मंदिर के पास एक बंद मेडिकल स्टोर के सामने फुटपाथ पर फड़ी लगाकर बैठी एक वृद्धा और युवक को रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एक तेज रफ्तार कार रौंदते हुए दुकान के शटर में जा घुसी। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में दोनों की जान बच गई लेकिन दोनों वृद्धा और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर का कहना है कि दोनों की हालात गंभीर है। ये दुर्घटना मेडिकल स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भावना चौक निवासी मनोज रोजाना सांयकालीन आरती सुनने के लिए देवी मंदिर आता है। वहीं, नूरवाला निवासी वृद्ध महिला रोजाना मंदिर के बाहर बैठकर फूलों की फड़ी लगाती है। मनोज रोजाना बूढ़ी औरत को कुछ न कुछ खाने का सामान भी देकर जाता था। रविवार को भी मनोज बूढ़ी औरत को खाने का सामान देने आया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब मनोज बूढी औरत के साथ बंद मेडिकल स्टोर के सामने बैठा था तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दोनों को रौंदती हुई स्टोर के शटर में जा घुसी। जिसमें दोनों को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


देवी मंदिर के सामने राधे मेडिकल स्टोर के संचालक सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार होने की वजह से उसकी दुकान बंद थी। उसकी दुकान के सामने एक लड़का जिसका नाम मनोज और वृद्धा बैठी थी। तभी एक गाड़ी तेज गति से आई और सीधे उन दोनों को रौंदते हुए दुकान के शटर में घुस गई। जिसकी वजह से उसकी दुकान के अंदर के कम्प्यूटर, फ्रिज और सामान का नुकसान हो गया। उनकी साथ वाली लक्ष्मी स्वीट्स के नाम की दुकान का काउंटर भी नीचे से टूट गया। दोनों दुकानों का सामान भी बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed