फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The car collided with the railing due to deteriorating balance on the flyover, the four-foot railing fell down

फ्लाईओवर पर संतुलन बिगड़ने से रेलिंग से टकराई गाड़ी, चार फुट की रेलिंग टूटकर नीचे गिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The car collided with the railing due to deteriorating balance on the flyover, the four-foot railing fell down
पानीपत। असंध रोड फ्लाईओवर पर 31 दिसंबर की रात करीब 1:34 बजे हादसा हो गया। राम लाल चौक की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर से चार फुट चौड़ी रेलिंग टूटकर नीचे जा गिरी। रेलिंग की चपेट में आकर असंध रोड मार्केट के प्रधान और उनके भाई की दुकानों के शीशे और शटर टूट गए। रेलिंग टूटने से गाड़ी का कुछ हिस्सा सड़क से बाहर चला गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जान की हानि नहीं हुई। सुबह होने पर प्रधान दुकान पर पहुंचे। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद मिली।
विज्ञापन

असंध रोड मार्केट के प्रधान भारत गुगलानी ने बताया कि उनकी और उनके भाई विनोद गुगलानी की असंध रोड फ्लाईओवर के नीचे होम एप्लांसिस की दुकान है। वह फ्रीज, एलईडी समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचते हैं। शुक्रवार रात वह दुकान को बंद कर घर चले गए थे। सुबह स्थानीय दुकानदारों ने कॉल कर दुकान का शटर टूटने की सूचना दी। इस पर दोनों भाई दुकान पर पहुंचे तो फ्लाईओवर की रेलिंग टूटी मिली। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो रामलाल चौक की तरफ से एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में आती दिख रही है,जो उनकी दुकान के सामने पहुंचते ही रेलिंग से टक्कर जाती है। आरोप है कि गाड़ी चालक ने नशे की हालत में था, इस वजह उपरोक्त हादसा हुुआ। सुबह आरोपी कार चालक की नंबर प्लेट मौके पर पड़ी मिली। जिससे गाड़ी चालक तक पहुंचा जा सकता है। हादसे में उनका करीब 20 से 25 हजार रुपये का नुकसान है। आरोप है कि उन्होंने सुबह ही पुलिस को हादसे की सूचना दे दी थी, लेकिन शाम तक भी कोई पुलिसकर्मी उनके बयान दर्ज करने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed