फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The bus's steering failed and it collided with the divider.

Panipat News: बस का स्टेयरिंग फेल, डिवाइडर से टकराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
The bus's steering failed and it collided with the divider.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। रोहतक से चंडीगढ़ जा रही रोहतक डिपो की एसी बस का पानीपत के बाबरपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार की रात को स्टेयरिंग फेल हो गया।
जैसे ही चालक को इसका आभास हुआ उसने धीरे-धीरे ब्रेक लगाकर बस को रोक लिया। लेकिन बस डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं लगी। बस चालक सुरेंद्र ने बताया कि वह रोहतक डिपो की एसी बस पर तैनात हैं। शुक्रवार रात को वह रोहतक से बस लेकर चंडीगढ़ के लिए निकले थे।
पानीपत पहुंचने पर बस में 36 यात्री सवार थे। रात को करीब 11 बजे जब बस बाबरपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची एकदम झटका लगा और बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। उन्होंने तुरंत बस को कंट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन स्टेयरिंग काम न करने के कारण बस डिवाइडर से टकरा गई जिससे क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि बस की गति कम होने के कारण किसी यात्री को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने रात को ही क्रेन लगाकर बस को हाईवे से हटवा दिया। थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी किरण ने बताया कि रात को बस का स्टेयरिंग फेल होने की सूचना आई थी। किसी यात्री को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed