{"_id":"6858a09e68623de6d50d76c8","slug":"the-body-of-the-factory-operator-was-found-hanging-from-a-noose-panipat-news-c-244-1-pnp1012-139104-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फंदे से लटका मिला फैक्टरी संचालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फंदे से लटका मिला फैक्टरी संचालक का शव
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में साझेदारी में रस्सी बनाने की फैक्टरी का संचालन करने वाले व्यक्ति का शव जाटल रोड पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला है कि युवक काफी समय से तनाव में था। अभी आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चला है।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर को सूचना मिली कि जाटल रोड पर एक युवक का शव पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सचिन (22) निवासी भदाना सोनीपत के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि सचिन परिवार के साथ जाटल रोड पर फौजी कॉलोनी में रहता था। उसने साझेदारी में रस्सी बनाने की फैक्टरी लगाई थी। वह कुछ दिन से तनाव में चल रहा था। शनिवार रात को वह करीब नौ बजे घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया था। रविवार दोपहर के समय उसका शव राहगीरों ने जाटल रोड पर एक पेड़ पर लटका देखा। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी जांच की जा रही है कि उसने आत्महत्या क्यों की।