{"_id":"68dec4b9d7a366b4bf01ddc0","slug":"the-body-of-cattle-farmer-rinku-was-found-in-yamuna-after-10-days-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144870-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पशुपालक रिंकू का 10 दिन बाद यमुना में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पशुपालक रिंकू का 10 दिन बाद यमुना में मिला शव
Fri, 03 Oct 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सनौली। अधमी गांव का पशुपालक रिंकू (25) पशुओं को चराने के लिए यमुना पार जाते समय यमुना के तेज बहाव के कारण डूब गया था। जिसका 10 दिन बीत जाने के बाद शव यमुना में बरामद हुआ है। रिंकू का शव जलमाना घाट के पास बहाव कम होने के बाद रेत में दबा मिला है। शव को गोताखोरों ने परिजनों को सौंप दिया है। रिंकू 23 सितंबर को पशुओं को चराने के लिए घर से निकला था। जो यमुना के तेज बहाव में डूब गया था। जिसके बाद रोजाना उनकी इंजन बोट की मदद से तलाश जारी रखी गई। जिसका दस दिन बाद जलमाना घाट पर शव बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन