फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The body of a young man was found mutilated

Panipat News: क्षत-विक्षत मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found mutilated
पानीपत। पानीपत और बाबरपुर रेलवे स्टेशन के बीच गंदे नाले के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। उसके दाहिने हाथ पर राजीव कुमार नाम गुदा है और बाएं हाथ में ब्रेसलेट है। नाम के साथ ही फूल बनवा रखे हैं। जिसकी सूचना राहगीर ने जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी द्वारा आसपास पूछताछ कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शव गंदे नाले के पास रेलवे लाइन के साथ लगती झाड़ियाें में शव पड़ा था। जीआरपी द्वारा युवक की प्राकृतिक मौत का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि उनको वीरवार दोपहर के समय सूचना मिली थी कि बाबरपुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। शव की पैंट की जेब से नशीली वस्तु बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि जीआरपी द्वारा युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही शव की शिनाख्त कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed