{"_id":"69b327d47b3de9566a0dde63","slug":"the-body-of-a-75-horsepower-tubewell-motor-was-stolen-from-the-fields-in-hathwala-village-panipat-news-c-244-1-pnp1006-153652-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हथवाला गांव में खेतों से 7.5 हार्सपावर ट्यूबवेल मोटर की बॉडी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हथवाला गांव में खेतों से 7.5 हार्सपावर ट्यूबवेल मोटर की बॉडी चोरी
Fri, 13 Mar 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। हथवाला गांव के खेतों से 7.5 हार्सपावर ट्यूबवेल की मोटर की बॉडी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में श्री निवास ने बताया कि उसने टेहा गांव गन्नौर निवासी पवन त्यागी से हथवाला बांध के पास करीब चार किले जमीन ठेके पर ले रखी है। इसमें उसने मटर और गोभी की फसल लगा रखी है। वह 11 मार्च को सुबह साढे आठ बजे खेत में पहुंचा तो देखा कि ट्यूबवेल की हौदी में रखी 7.5 हार्सपावर की मोना ब्लॉक मोटर की बॉडी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 305 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।