फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The auto driver took the woman returning to her in-laws' house on Rakshabandhan after smelling the intoxicant and took her to Haridwar

रक्षाबंधन पर ससुराल लौट रही महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर हरिद्वार ले गया ऑटो चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
The auto driver took the woman returning to her in-laws' house on Rakshabandhan after smelling the intoxicant and took her to Haridwar
रक्षाबंधन के पर्व के बाद ऑटो से विकास नगर में अपनी ससुराल लौट रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर ऑटो चालक अपहरण कर हरिद्वार ले गया। होश में आने पर महिला ऑटो चालक के चंगुल से छूटकर हरिद्वार में अपने रिश्तेदार के पास पहुंच गई। वहां जाकर उसने आपबीती बताई। महिला के परिजनों ने इस संबंध में सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब मामले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

एक महिला ने बताया कि रक्षाबंधन पर उनकी बेटी घर आई थी। पर्व के बाद उन्होंने 24 अगस्त को बेटी को बस स्टैंड से विकास नगर के लिए एक ऑटो में बैठाया था, लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंची। उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं भेद नहीं लगा। गत 25 अगस्त को परिजनों ने इस संबंध में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। महिला के पिता ने बताया कि जिस ऑटो में उसको बैठाया था, वह ऑटो चालक उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर उसका अपहरण कर हरिद्वार ले गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed