{"_id":"617327be9cc4c778b9353735","slug":"the-accused-took-away-five-grams-of-gold-from-the-gold-ornaments-on-the-pretext-of-cleaning-the-jewelry-panipat-news-knl873728187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहने सफाई करने का झांसा देकर सोने के गहनों से पांच ग्राम सोना उतारकर ले गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहने सफाई करने का झांसा देकर सोने के गहनों से पांच ग्राम सोना उतारकर ले गए आरोपी
विज्ञापन
गहनों की सफाई करने आए दो युवक एक महिला के सोने के गहनों से पांच ग्राम सोना उतारकर ले गए। आरोपियों ने महिला को विश्वास दिलाने के लिए पहले चांदी के गहने साफ दिए, महिला को विश्वास हुआ तो वह सोने के गहने ले आई। महिला के सामने आरोपियों ने केमिकल में डाला और निकालकर दे दिया। महिला ने आरोपियों के जाने के बाद गहने चेक किए तो पांच ग्राम कम मिले। जिसके बाद उन्होंने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी।
ईदगाह कॉलोनी निवासी वकीला पत्नी बलजीत ने बताया कि उनके पति का हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार है। बुधवार दोपहर दो बजे वह घर पर थीं, इसी बीच दो युवक गली में गहने सफाई की आवाज लगाते हुए आए। वह उनकी बातों में आ गईं और पहले पैरों की चुटकी साफ करवाई, विश्वास होने पर उसने अपनी करीब एक तोले की चेन और आधा तोले की बाली साफ करने को दे दी है। बदमाशों ने गहनों को एक कटोरे में डाल दिए। कुछ देर बाद उन्होंने वापस दे दिए। उन्हें शक हुआ कि वजन कुछ कम हो गया है। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने वजन करवाया तो करीब 5 ग्राम वजन कम था।
ठगों की फोटो खींची, अपने लेवल पर करते रहे जांच-
पीड़िता वकीला ने बताया कि वह जब गहने साफ कर रहे थे तभी उन्होंने मोबाइल से आरोपियों की फोटो खींच ली थी। उन्होंने आसपास क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।