फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused reached to drop the kidnapped home, said the mistake was made in drunkenness

अपहृत को घर छोड़ने पहुंचा आरोपी, बोला नशे में हो गई गलती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The accused reached to drop the kidnapped home, said the mistake was made in drunkenness
पानीपत। पसीना खुर्द गांव से शनिवार को तीन साल की बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी रविवार को उसे दोबारा घर छोड़ने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले आरोपी ने स्वीकार किया कि नशे की हालत में वह गलती से बच्ची को ले गया था। दूसरी ओर पुलिस आरोपी को सर्च अभियान चलाकर बरामद करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शहजहांपुर के गांव मुडीगांव निवासी सीटू ने शनिवार को सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी तीन साल की बच्ची दिवांशी शाम छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। वह और उसकी पत्नी घर में काम कर रहे थे। उन्होंने बाहर आकर देखा तो बच्ची नहीं मिली। उन्होंने अपने स्तर पर बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। उन्होंने रात को ही इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी थी। परिजनों का कहना है कि रविवार सुबह जब दो व्यक्ति बच्ची को गोद में उठाकर वापस छोड़ने आ रहे थे तो उन्होंने पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद हसीम निवासी संजय कॉलोनी के रूप में हुई। उसने बताया कि वो नशे में बच्ची को खिलाने के लिए अपने घर ले गया था। वहीं दूसरी ओर सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी अंकित ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि संजय कॉलोनी में एक व्यक्ति बच्ची को गोद में उठाकर ले जा रहा है। उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाकर बच्ची को बरामद किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed