फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused of robbery was nabbed by showing courage

Panipat News: हिम्मत दिखाकर लूट के आरोपी को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The accused of robbery was nabbed by showing courage
पानीपत। देवीलाल पार्क के पास तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक व्यक्ति से मोबाइल फोन और 500 रुपये लूट लिए। आरोपी लूट के बाद जैसे ही भागने लगे तो पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को फोन कर आरोपी का पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके कब्जे से मोबाइल और पैसे भी बरामद कर लिए। थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के कन्नौज जिले के रहने वाले राजीव ने बताया कि वह पानीपत में काबड़ी में रहकर धागा मिल में काम करता है। शुक्रवार को वह एलर्जी की दवा लेने अस्पताल में जा रहा था। जैसे ही वह देवीलाल पार्क के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। युवकों ने चाकू दिखाकर उसका मोबाइल और पांच सौ रुपए छीन लिए और मौके से भाग गए। इसके बाद उसने एक गाड़ी वाले से मदद मांगी और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर पहुंचकर एक आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी की पहचान रोहताश उर्फ मोहित निवासी काबड़ी के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से मोबाइल, चाकू और पांच सौ रुपये बरामद कर लिए गए। थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed