फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Textile factory sealed in Kuldeep NagarTextile factory sealed in Kuldeep Nagar

Panipat News: कुलदीप नगर में टेक्सटाइल की फैक्टरी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Textile factory sealed in Kuldeep NagarTextile factory sealed in Kuldeep Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने कुलदीप नगर में प्रॉपर्टी टैक्स के डिफॉल्टर एक टेक्सटाइल फैक्टरी को सील कर दिया है।
निगम की टीम के पहुंचने के समय फैक्टरी बंद मिली। फैक्टरी मालिक ने वर्ष 2010-11 से 2025-26 की अवधि के लिए संपत्ति और अग्नि कर का भुगतान नहीं किया था। निगम का करीब 3.71 लाख रुपये बकाया था। वहीं एक अन्य संपत्ति मालिक को टैक्स जमा करने की फाइल लगाने के चलते छोड़ दिया गया।
नगर निगम की टैक्स शाखा के क्लर्क तुषार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम के शहरी परियोजना अधिकारी राकेश कादियान के साथ टीम काबड़ी रोड कुलदीप नगर में पहुंची। यहां रोशनी देवी के नाम की संपत्ति पंजीकृत थी। अब यहां टेक्सटाइल की फैक्टरी चल रही थी।
विज्ञापन

टीम यहां पहुंची तो फैक्टरी पर ताला लगा हुआ था। फैक्टरी के अंदर कोई नहीं था। संपत्ति मालिक को इस बारे में सूचित करना चाहा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। निगम अधिकारियों ने बताया कि संपत्ति मालिक को 10 जनवरी को अंतिम नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी कई नोटिस दिए गए। संपत्ति मालिक ने कर की अदायगी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

्शहरी परियोजना अधिकारी राकेश कादियान ने बताया कि लोगों को अपना टैक्स समय पर जमा कराना चाहिए। उनकी किसी प्रकार की आपत्ति है तो वे कार्यालय में अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखें। इन सबका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed