फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Textile city will get momentum due to reduction in US tariff, exporters' hopes increased

Panipat News: अमेरिका का टैरिफ घटने से टेक्सटाइल नगरी को मिलेगी गति, निर्यातकों की बढ़ी उम्मीद

Tue, 03 Feb 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 03 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Textile city will get momentum due to reduction in US tariff, exporters' hopes increased
विनोद धमीजा।
जगमहेंद्र सरोहा
विज्ञापन

पानीपत। अमेरिका का टैरिफ घटने से टेक्सटाइल नगरी पानीपत के उद्योगों को फिर से गति मिलेगी। अमेरिका ने उत्पादों पर टैरिफ 50 से घटाकर 18 कर दिया है जबकि पहले नौ प्रतिशत टैरिफ होता था। इससे उद्यमियों को फिर से व्यापार बढ़ने की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार के बजट में मेगा टेक्सटाइल पार्क और एमएसएमई के लिए नए प्रयास के दूसरे दिन ही उद्यमियों को यह बड़ी राहत मिली है। पानीपत का करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निर्यात और करीब 80 हजार करोड़ रुपये का घरेलू बाजार है। इसमें अकेले अमेरिका में करीब 10 हजार करोड़ का निर्यात होता था। यहां पहले टैरिफ नौ प्रतिशत लगता था।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने पहले टैरिफ 25 और फिर से सीधे 50 प्रतिशत कर दिया था। टैरिफ की नई दर अक्तूबर महीने में लागू की गई थी। निर्यातकों व बायर्स ने शुरुआत रेट के लिए कई बार बात की लेकिन कोई रास्ता नहीं मिल पाया। ऐसे में अमेरिका के बायर्स से टेक्सटाइल उत्पादों को लेना कम कर दिया था। उद्यमियों को उनकी शर्तों पर काम करना पड़ रहा था। अमेरिका के साथ पिछले ऑर्डर भी रद्द हो गए थे और नए ऑर्डर भी मिलना बंद हो गए थे। ऐसे पानीपत से अमेरिका का व्यापार करीब 20 प्रतिशत रह गया था। वहीं जर्मनी में 13 से 16 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल मेला लगाया गया था। इसमें पिछली बार करीब चार हजार करोड़ के ऑर्डर मिले थे। इस बार करीब 1500 करोड़ के ऑर्डर मिले थे। इसका बड़ा कारण अमेरिका के बायर्स का पीछे हटना रहा था। ऐसे में निर्यातकों की चुनौती और बढ़ गई थी।
विज्ञापन


कोट्स फोटो
अमेरिका के साथ सबसे अधिक व्यापार था। 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद ऑर्डर मिलने बंद हो गए थे। जर्मनी मेले में भी अपेक्षाकृत ऑर्डर नहीं मिले थे। इ समय बायर्स भी अपनी खरीदारी कर चुके हैं। अमेरिका के टैरिफ कम करने से खरीदार आना शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद धमीजा, प्रधान, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत चैप्टर।

वर्जन :
अमेरिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी मंडी है। पानीपत के टेक्सटाइल उत्पादों की मांग भी अधिक रहती है। अमेरिका के टैरिफ कम करने से व्यापार फिर से तेज होगा। उद्यमी सीधे तौर पर अपने उत्पाद भेज सकेंगे। यह बड़ी राहत है।
रमेश वर्मा, प्रधान, हैंडलूम एक्सपोर्टर मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन।

विनोद धमीजा।

विनोद धमीजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed