फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tenth pass woman was running illegal clinic, accused of abortion

दसवीं पास महिला चला रही थी अवैध क्लीनिक, गर्भपात करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Tenth pass woman was running illegal clinic, accused of abortion
Tenth pass woman was running illegal clinic, accused of abortion - फोटो : Panipat
स्वास्थ्य विभाग ने तहसील कैंप में एक अवैध क्लीनिक पर छापा मारकर एक 10वीं पास महिला को इंजेक्शन लगाते और लोगों को इलाज करते हुए पकड़ा। महिला पर अवैध क्लीनिक चलाकर गर्भपात करने का आरोप है, हालांकि उसके पास से गर्भपात कराने की कोई दवा मिली नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया और क्लीनिक को सील कर दिया है। ड्रग कंट्रोलर ने क्लीनिक से दवाओं को बरामद किया है। पुलिस ने महिला पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. अमित कुमार ने बताया कि जिला न्यायिक लैब से उन्हें सूचना मिली थी कि तहसील कैंप में एक महिला अवैध रूप से गर्भपात करती है और मेडिकल प्रैक्टिस कर रही है, उसके पास कोई डिग्री या डिप्लोमा नहीं है। डीसी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशों पर सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम में डीसीओ विजय राजे और डॉ. सुखदीप कौर थीं। कार्रवाई के आईटीआई प्रिंसिपल कृष्ण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। डॉक्टरों की टीम दोपहर को तहसील कैंप में चोपड़ा क्लीनिक पर पहुंची। जैसे ही एक महिला अंदर क्लीनिक में गई पीछे से डॉ. अमित कुमार व डॉ. सुखदीप क्लीनिक में गए। क्लीनिक संचालक पूनम पत्नी ब्रजमोहन महिला को इंजेक्शन लगा रही थी। टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। उससे मेडिकल की डिग्री व डिप्लोमा मांगा गया, लेकिन उसके पास कोई भी सर्टिफिकेट नहीं मिला। महिला ने डॉक्टरों से पूछताछ में बताया कि वह 20 साल से तहसील कैंप में किराए पर कमरा लेकर मेडिकल प्रैक्टिस कर रही है। वह महिलाओं को गर्भपात के नाम पर नकली दवाएं देती है, साथ में ये भी बोल देती है कि गर्भपात की गारंटी नहीं है। वह ऐसे पैसे कमाती है। डॉक्टरों ने यहां से ग्लूकोज, इंजेक्शन और दवाएं भी बरामद कीं। स्वास्थ्य विभाग ने पूनम के खिलाफ तहसील कैंप चौकी पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने पूनम पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed