फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ten councillors came forward demanding the election of the Zilla Parishad president.

Panipat News: जिप अध्यक्ष के चुनाव की मांग, दस पार्षद आए आगे

Fri, 19 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ten councillors came forward demanding the election of the Zilla Parishad president.
जिला परिषद चुनाव को लेकर आर्य सुरेश मलिक को ज्ञापन सौंपते पार्षद । सोशल मीडिया - फोटो : नगर पालिका रुदौली का भवन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला परिषद के 10 सदस्यों ने आगे आकर अध्यक्ष का चुनाव कराने की मांग की है। पार्षदों का कहना है कि करीब तीन महीने से अध्यक्ष नहीं हैं। ऐसे में जिला परिषद के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अध्यक्ष के न होने पर हाउस की बैठक तक नहीं बुलाई जा सकी है। अध्यक्ष के चुनाव की मांग एकाएक उठने के बाद जिले की राजनीति में फिर से सरगर्मी बढ़ गई है।
जिला परिषद के 10 सदस्यों ने वीरवार को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण को पत्र सौंपा। पार्षदों ने कहा कि जिला परिषद की अध्यक्ष काजल देशवाल को 26 जून को पद से हटा दिया था। यह तब से रिक्त है। अध्यक्ष न होने पर हाउस की बैठक नहीं बुलाई जा सकी है। जिसके चलते विकास कार्य ठप पड़े हैं। ग्रामीण विकास कार्यों की लगातार मांग कर रहे हैं। अध्यक्ष के बिना बैठक बुलाई नहीं जा रही है।
विज्ञापन


ये पार्षद आए आगे
जिप उपाध्यक्ष आर्य सुरेश मलिक, वार्ड-16 से पूजा, वार्ड-10 से राजेश, वार्ड-9 से ज्योति शर्मा, वार्ड-17 से ज्योति, वार्ड-सात से सुदेश रानी, वार्ड-3 से अन्नु, वार्ड छह से जगबीर सिंह, वार्ड 12 से नारायण दत्त, वार्ड से सुंदर छौक्कर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष ज्योति शर्मा के पति प्रदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जिला परिषद की अध्यक्ष काजल देशवाल ने वार्ड-13 में आरक्षित वार्ड पर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा है। पंचायत विभाग के निदेशक ने इसकी जांच कराई। एडीसी डॉ. पंकज ने प्रथम दृष्टया में सामने आने पर काजल देशवाल का बीए-ए जाति का प्रमाण पत्र रद्द कर दिया था। पंचायत विभाग के निदेशक ने प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर 26 जून को काजल देशवाल की सदस्यता रद्द कर दी थी। उन्होंने इसके बाद पंचायत विभाग के एसीएस को अपील की। एसीएस ने भी निदेशक के फैसले को सही माना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed