Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two women in Sanjay Colony and Shanti Nagar tested positive for dengue.

Panipat News: संजय कॉलोनी और शांति नगर में दो महिलाएं मिलीं डेंगू पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
Two women in Sanjay Colony and Shanti Nagar tested positive for dengue.
पानीपत। जिले में मौसम में हल्की ठंडक घुलने के बावजूद डेंगू के डंक का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को शहरी क्षेत्र से डेंगू के दो नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दोनों ही मरीज महिलाएं हैं, इनकी निजी लैब में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 71 हो गई है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि सोमवार को मिले मामलों में पहली मरीज यूपीएचसी राज नगर के अंतर्गत आने वाली संजय कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती है। उसे 12 नवंबर से बुखार था और 15 नवंबर को सैंपल लिए जाने के बाद उनकी एनएस-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवती को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरा मामला यूपीएचसी बत्रा कॉलोनी क्षेत्र के शांति नगर में सामने आया है। यहां 57 वर्षीय महिला डेंगू पॉजिटिव पाई गई है। उन्हें भी 12 नवंबर से बुखार की शिकायत थी और निजी लैब की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लार्वा जांच, सोर्स रिडक्शन और फोगिंग अभियान तेज कर दिया गया है। साथ ही आमजन से घर के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed