{"_id":"688fcf710d95d4c0550d30b4","slug":"tempo-broke-divider-and-collided-with-car-driver-died-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141346-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डिवाइडर तोड़ कार से भिड़ा टैंपो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डिवाइडर तोड़ कार से भिड़ा टैंपो, चालक की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे लालबत्ती पर शनिवार रात को डिवाइडर तोड़कर टैंपो ने दूसरी लाइन में सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो चालक जगदीश (47) की मौत हो गई। दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
कचरौली के गुरवंत ने बताया कि उनके पिता जगदीश ट्रांसपोर्ट से सामान ढोने वाला टैंपो चलाते थे। शनिवार को वह सामान छोड़ने के लिए ट्रांसपोर्ट यूनियन गए थे। जहां से वह एलिवेटेड हाइवे से वापस कचरौली गांव लौटने लगे। जैसे ही वह लाल बत्ती के ऊपर पहुंचे तो किसी वाहन ने उनके टैंपो को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे टैंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लाइन में पहुंच गया। वहीं सामने आ रही एक कार ने टैंपो की सीधी टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि टैंपो का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे उनके पिता जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।